Noida : शराबी युवक ने घर में आग लगाई, फायर ब्रिगेड मौके पर

Noida : शराबी युवक ने घर में आग लगाई, फायर ब्रिगेड मौके पर

Noida : शराबी युवक ने घर में आग लगाई, फायर ब्रिगेड मौके पर

Tricity Today |

नोएडा में एक शराबी युवक ने अपने घर में आग लगा ली है। घर बुरी तरह से जल रहा है। पड़ोसियों ने हादसे के बारे में पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी है। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर मौजूद हैं। स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई है। युवक को घर से बाहर निकाला गया है। पुलिस ने बताया कि वह नशे में पूरी तरह धुत है। उसने अपने ऊपर भी मिट्टी का तेल छिड़क रखा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-37 में एक युवक किराए के मकान में रहता है। युवक घर पहली मंजिल पर रह रहा है। उसने बुधवार की देर रात करीब 9:00 बजे अपने कमरे में मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। युवक ने अपने ऊपर भी मिट्टी का तेल छिड़क रखा है। लोगों का कहना है कि वह शराब के नशे में धुत है। नशे में ही उसने यह सब किया है। घर में लगी आग देखकर लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को कॉल की। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां करीब एक घंटे से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। घर के दरवाजों और खिड़कियों से आग की लपटें बाहर दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने पड़ोस के मकान भी खाली करवा लिए हैं। पुलिस ने बताया कि युवक को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.