नोएडा: तेज हवाओं संग भारी बारिश से जाम, जलभराव की समस्या

नोएडा: तेज हवाओं संग भारी बारिश से जाम, जलभराव की समस्या

नोएडा: तेज हवाओं संग भारी बारिश से जाम, जलभराव की समस्या

Tricity Today | नोएडा में बुधवार सुबह तेज हवाओं संग बारिश से जलजमाव और जाम की स्थिति बन गई।

नोएडा शहर में बुधवार सुबह तेज हवाओं संग हो रही बारिश से जलजमाव और जाम की स्थिति बन गई। बारिश से कई सड़क पर घुटनों तक पानी में जमा हो गया है। वाहनों के साथ घरों से दफ्तर जाने के लिए निकले लोग को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे लोग के वाहन बीच सडक़ पर ही खराब हो गए। उधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग आइएमडी के मुताबिक आज पूरे दिन ऐसी ही मौसम बना रहेगा। वहीं, बृहस्पतिवार को भी बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है।

बुधवार को दिन की शुरूआत से आसमान में काले बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। सुबह करीब साढ़े आठ बजे तेज हवाओं संग गरज चमक के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। बारिश से न सिर्फ गर्मी व उमस से राहत मिलीए बल्कि मौसम भी सुहावना और ठंडा हो गया। घर व दफ्तरों में मौजूद लोग को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञानी के मुताबिक बारिश के बाद अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम दर्ज किया गया। नमी का स्तर 90 फीसदी व हवाओं की रफ्तार 6 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

बारिश का सिलसिला 25 अगस्त तक जारी रहेगा

आइएमडी के मुताबिक बारिश का सिलसिला 25 अगस्त तक जारी रहेगा। 23 अगस्त तक आसमान में बादल छाने के साथ बारिश होती रहेगी। उधर, स्काइमेट वेदर के मौसम विज्ञानी के मुताबिक उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब कमजोर हो गया है। अब यह एक चक्रवाती सिस्टम के रूप में मानसून ट्रफ  के साथ मिल गया है। मानसून की अक्षीय रेखा आज भी दक्षिणी राजस्थान पर है। दक्षिणी पंजाब और इससे सटे भागों पर हवाओं में एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। बंगाल की खाडी पर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इन सभी के प्रभाव से नोएडा भारी बारिश हुई है।

बारिश से जगह-जगह लगा जाम

झमाझम बारिश के दौरान शहर में कई जगह पर जाम की समस्या भी बनी। नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर वाहन घंटों रेंगते रहे। सबसे भीषण जाम की समस्या डीएनडी फ्लाइ-वे से सेक्टर-18 के बीच रही। कालिंदी कुंज व सेक्टर-14ए स्थित चिल्ला बॉर्डर पर जाम वाहन चालक जाम की समस्या से परेशान रहे। इसी तरह सेक्टर-16 व सेक्टर-37 अंडरपास व शहर के प्रमुख चौराहों पर व्यस्ततम समय में जाम की समस्या बनी रही।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.