BIG BREAKING: नोएडा के विधायक पंकज सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, ट्वीट कर दी जानकारी

BIG BREAKING: नोएडा के विधायक पंकज सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, ट्वीट कर दी जानकारी

BIG BREAKING: नोएडा के विधायक पंकज सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, ट्वीट कर दी जानकारी

Google Image | नोएडा के विधायक पंकज सिंह

नोएडा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अग्रज पुत्र पंकज सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने अब से थोड़ी देर पहले ही ट्वीट करके यह जानकारी दी है। पंकज सिंह ने बताया कि संक्रमण के शुरुआती लक्षण दिखने के बाद उन्होंने टेस्ट करवाया था। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब चिकित्सकों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुए हैं। पंकज सिंह ने उनके संपर्क में आने वाले लोगों से अनुरोध किया है कि वह भी अपनी जांच करवा लें।

कोविड-19 की चपेट में आने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की सूची में नोएडा के विधायक और उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष पंकज सिंह भी शामिल हो गए हैं। पंकज सिंह ने मंगलवार की देर रात ट्वीट करके यह जानकारी दी है। पंकज सिंह ने ट्वीट में लिखा, "कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुआ हूं। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों से मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।"

आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर के दूसरे विधायक मास्टर तेजपाल सिंह नागर भी कोरोना वायरस की चपेट में हैं। उनका शहर के कैलाश अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, जल संसाधन विकास मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह और करीब 20 विधायक अब तक महामारी की चपेट में आए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर चेतन चौहान और लक्ष्मी रानी वरुण की तो संक्रमण के कारण मौत भी हो चुकी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिन पहले ही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से वापस लौटे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.