Noida: लॉकडाउन का उल्लंघन कर मीट बेच रहे 2 युवक गिरफ्तार, 2 युवक मास्क नहीं लगाने पर गिरफ्तार

Noida: लॉकडाउन का उल्लंघन कर मीट बेच रहे 2 युवक गिरफ्तार, 2 युवक मास्क नहीं लगाने पर गिरफ्तार

Noida: लॉकडाउन का उल्लंघन कर मीट बेच रहे 2 युवक गिरफ्तार, 2 युवक मास्क नहीं लगाने पर गिरफ्तार

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

-बिना मास्क लगाए घूम रहे दो युवकों के खिलाफ कार्रवाईganga-सालारपुर और हाजीपुर गांव के दो युवक मीट बेचते घूम रहे थे

नोएडा में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने बुधवार रात लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार बुधवार की रात थाना पुलिस सलारपुर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दो युवकों को खुले में मीट बेचते हुए पकड़ लिया। पुलिस को इनके पास से मुर्गे और मछली का मीट भी बरामद हुआ है। 

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी सलारपुर गांव का निवासी मोहम्मद शमशाद और हाजीपुर का निवासी दीपक है। इसके अलावा सेक्टर-39 थाना पुलिस ने ओखला बैराज पर चेकिंग के दौरान दो युवकों को बिना मास्क लगाए और बिना कारण घूमते हुए पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक मयूर विहार दिल्ली निवासी अनुपम और नूरपुर बिजनौर निवासी योगेंद्र सिंह हैं। पुलिस ने पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.