BREAKING: शाहबेरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

BREAKING: शाहबेरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

BREAKING: शाहबेरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

Google Image | शाहबेरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

शाहबेरी में अवैध रूप से फ्लैट बनाकर बेचने वाले दो बिल्डर गिरफ्तारgangaगिरफ्तार किए गए दोनों बिल्डर करीब एक साल से फरार थे gangaअवैध और असुरक्षित फ्लैट बनाकर लोगों को बेच डालेgangaफ्लैट बनाने के लिए विकास प्राधिकरण से कोई अनुमति नहीं ली

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में एक बार फिर गौतम बुध नगर पुलिस का डंडा चला है। बिसरख कोतवाली पुलिस ने दो बिल्डरों को गिरफ्तार कर लिया है। बिल्डर शाहबेरी में अवैध रूप से फ्लैट बनाकर लोगों को बेच रहे थे। इन बिल्डरों ने सैकड़ों लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। अब गुरुवार को बिसरख कोतवाली पुलिस ने शाहबेरी प्रकरण में बड़ी कार्रवाई की है। 

पुलिस ने शाहबेरी गांव में अवैध और असुरक्षित फ्लैट बनाकर लोगों को धोखाधड़ी से बेचने वाले दो बिल्डरों को गिरफ्तार किया गया। यह बिल्डर एक साल से फरार चल रहे थे। बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिल्डर वीरेंद्र कांत शर्मा विजय नगर गाजियाबाद का निवासी है। दूसरा बिल्डर अशोक गोस्वामी है। वह राधे श्याम कॉलोनी मुरादनगर गाजियाबाद का रहने वाला है। दोनों को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस ने बताया कि इन दोनों बिल्डरों ने शाहबेरी गांव में अवैध और असुरक्षित रूप से फ्लैट तैयार करके जनता के साथ धोखाधड़ी की है। कमजोर फ्लैट बनाकर लोगों को झांसे में लिया और बेच डाले हैं। इन बिल्डरों ने भवन निर्माण के लिए प्राधिकरण से कोई अनुमति नहीं ली थी। बिल्डरों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध इमारतें खड़ी कीं एयर अवैध धन अर्जित किया। पकड़े गए दोनों बिल्डर एक साल से फरार चल रहे थे।

क्या था पूरा मामला
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी गांव में कुछ बिल्डरों ने किसानों की जमीन पर अवैध रूप से इमारतें खड़ी कर दी। इसके बाद लोगों को अपने झांसे में लेकर मोटा मुनाफा कमाने के लिए फ्लैटों को बेच दिया। जबकि प्राधिकरण द्वारा कोई नक्शा पास नहीं करवाया गया और ना ही कोई अनुमति दी गई। जिसका खामियाजा 3 साल पहले 9 लोगों को अपनी जान गवा कर भुगतना पड़ा था। शाहबेरी में जुलाई 2017 में दो अवैध इमारतें ढह गई थी। जिनमें दबने से 9 लोगों की मौत हुई थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.