Noida: पत्नी को जलाकर मारने वाला पति गिरफ्तार

Noida: पत्नी को जलाकर मारने वाला पति गिरफ्तार

Noida: पत्नी को जलाकर मारने वाला पति गिरफ्तार

Tricity Today | Noida police arrests a man who killed his wife

नोएडा की फेस-2 कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की जलाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में महिला के भाई ने अपने जीजा पर अपनी बहन के हत्या के आरोप में कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने रविवार को नोएडा से ही महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मुरादनगर के मकरेडा गांव की निवासी मंजू की शादी नोएडा के गेझा गांव निवासी सुभाष नाम के एक व्यक्ति से हुई थी। कुछ समय पहले मंजू की हत्या हो गई थी। इस मामले में मंजू के भाई संजय ने महिला के पति महेश के खिलाफ अपनी बहन को जलाकर मारने के आरोप में नोएडा की फेस-2 कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी महेश को नोएडा के सेक्टर 93 से गिरफ्तार कर लिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.