नोएडा में अवैध रूप से रह रही रोहिंग्या मुस्लिम महिला गिरफ्तार

नोएडा में अवैध रूप से रह रही रोहिंग्या मुस्लिम महिला गिरफ्तार

नोएडा में अवैध रूप से रह रही रोहिंग्या मुस्लिम महिला गिरफ्तार

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा पुलिस ने शनिवार की सुबह थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में एक रोहिंग्या मुस्लिम महिला को गिरफ्तार किया है। यह महिला अवैध रूप से बांग्लादेश और म्यांमार सीमा से भारत में प्रवेश करके नोएडा तक पहुंच आई। शुरुआती तफ्तीश में पुलिस का अनुमान है कि यह करीब 2 वर्ष से भारत के विभिन्न शहरों में रह रही थी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि महिला को कानून के हिसाब से डिपोर्ट किया जाएगा। नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में अवैध रूप से रहने वाली रोहिंग्या मुस्लिम महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि लोकल इंटेलिजेंस यूनिट समय रहे इनपुट्स के आधार पर शहर के विभिन्न हिस्सों में इस तरह के घुसपैठियों की तलाश की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि कुछ और इस तरह के लोग शहर में हो सकते हैं, जिनकी जानकारी गिरफ्तार महिला से पूछताछ के दौरान मिल सकती है। नोएडा पुलिस ने रोहिंग्या मुस्लिम महिला की गिरफ्तारी के बारे में उत्तर प्रदेश सरकार के गृह विभाग और भारत सरकार के गृह विभाग को सूचना भेज दी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.