BIG NEWS: दिल्ली चुनाव के लिए अवैध हथियार बना रही फैक्टरी पकड़ी

BIG NEWS: दिल्ली चुनाव के लिए अवैध हथियार बना रही फैक्टरी पकड़ी

BIG NEWS: दिल्ली चुनाव के लिए अवैध हथियार बना रही फैक्टरी पकड़ी

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा की बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फैक्टरी से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि मास्टरमाइंड समेत दो फरार हो गए हैं। पुलिस ने फैक्टरी से बड़ी संख्या में अवैध हथियार और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस फरार मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है। पुलिस की जांच में पता चला है कि ये लोग दिल्ली चुनाव में खपाने के लिए अवैध हथियार बना रहे थे।

डीसीपी जोन-2 हरीश चन्दर ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के धूममानिकपुर गांव में कब्रिस्तान के पास एक बंद फैक्टरी पड़ी है। जिसमें अवैध हथियार बनाने का धंधा चल रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि यहां अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चल रही है। कोतवाली पुलिस की टीम ने गुरूवार की सुबह फैक्टरी पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार बनाने का काम करते हुए एक व्यक्ति को धर दबोचा। जबकि, मास्टरमाइंड समेत दो फरार लोग हो गए। 

पकड़े गए आरोपी की पहचान शोकीन अली निवासी राधना थाना किठौर मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार और बनाने के उपकरण आदि सामान बरामद किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

दिल्ली चुनाव में खफाने के लिए बनाएं जा रहे थे अवैध हथियार 
डीसीपी हरीश चन्दर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि दिल्ली में चल रहे चुनाव के लिए अवैध हथियार बनाए जा रहे थे। मास्टरमाइंड ऑन डिमांड हथियारों की सप्लाई करता था। मेरठ में भी उसकी अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी चलती है। पुलिस इसकी जांच कर रही  है कि आरोपी कितने लोगों को हथियार सप्लाई कर चुके हैं। जारचा कोतवाली पुलिस ने भी चार दिन पहले दो सगे भाईयों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने बताया था कि वह प्रधानी चुनाव को लेकर हथियार सप्लाई करने की फिराक में थे।
 
बाप-बेटे चला रहे थे अवैध हथियार बनाने का धंधा
पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी मेरठ के राधना गांव के रहने वाले वसीम और उसका पिता जब्बार हैं। दोनों बाप-बेटे मिलकर अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी चला रहे थे। मेरठ में भी दोनों अवैध हथियार बनाने का धंधा करते हैं। जब्बार के खिलाफ मेरठ और गाजियाबाद के विभिन्न थानों में 22 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि, वसीम के खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज हैं। बादलपुर कोतवाली पुलिस की टीम दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।

दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियार की सप्लाई
पुलिस पूछताछ में शोकीन ने बताया कि फैक्टरी का संचालक वसीम और उसका पिता जब्बार हैं। दोनों बाप-बेटे अवैध हथियार बनाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करके अवैध धन अर्जित करते हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किया गया आरोपी शोकीन पूर्व में हत्या और डकैती के मामले में जेल जा चुका है।

बरामद किए गए अवैध हथियार व उपकरण
03 बन्दूक देशी 12 बोर, 01 पोना बन्दूक देशी 12 बोर, 01 रिवाल्वर देशी 32 बोर, 16 तमंचे 315 बोर, एक बैटरी मय एलईडी, एक पंखा भट्टी में हवा देने वाला, हाथ से चलने वाली एक ड्रिल मशीन, एक शिकंजा, दो छोटी हथौड़ी, एक आरी मय 7 ब्लेड के पत्ते, तीन रेती जिनमें एक तिकोनी व दो चपटी, 14, 12 बोर की कटी हुयी नाले, 6, 315 बोर की कटी हुयी नाले, 10 छोटी बड़ी लोहे की चपटी पत्तियां।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.