NOIDA: पुलिस कमिश्नर ने हेलीकॉप्टर से लॉक डाउन का हवाई सर्वे किया, देखिए VIDEO

NOIDA: पुलिस कमिश्नर ने हेलीकॉप्टर से लॉक डाउन का हवाई सर्वे किया, देखिए VIDEO

NOIDA: पुलिस कमिश्नर ने हेलीकॉप्टर से लॉक डाउन का हवाई सर्वे किया, देखिए VIDEO

Tricity Today | पुलिस कमिश्नर ने हेलीकॉप्टर से लॉक डाउन का हवाई सर्वे किया

गौतमबुद्ध नगर पुलिस के आयुक्त गौतमबुद्ध नगर आलोक सिंह ने COVID-19 के दृष्टिगत लॉकडाउन की स्थिति की जानकारी लेने के लिए रविवार को जनपद का हवाई सर्वे किया। कमिशन आलोक सिंह ने कहा कि जनपद गौतमबुद्ध नगर में परफ़ेक्ट लॉक डाउन पाया गया है।

आपको बता दें कि गौतम बुद्ध नगर में 20 मार्च को लॉक डाउन लागू कर दिया गया था। उसके बाद 22 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद पर पूरी तरह तालाबंदी चल रही है। लोग अपने घरों में बंद हैं और लॉक डाउन का पूरी तरह पालन कर रहे हैं। जिले के भीतरी हिस्सों में कैसे हालात हैं, यह जायजा लेने के लिए पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने रविवार की शाम हेलीकॉप्टर से जिले का हवाई सर्वे किया है।

पुलिस कमिश्नर कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि जिले में लॉक डाउन पूरी तरह लागू है। जिले की सभी बड़ी छोटी सड़कों, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में वाहन या कोई भी व्यक्ति बाहर नजर नहीं आया है। पुलिस कमिश्नर ने लॉक डाउन पर संतुष्टि जाहिर की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.