नोएडा पुलिस ने मास्क नहीं लगाने वाले 972 लोग दंडित किए, अब तक करीब 8 हजार पर हो चुकी कार्रवाई

नोएडा पुलिस ने मास्क नहीं लगाने वाले 972 लोग दंडित किए, अब तक करीब 8 हजार पर हो चुकी कार्रवाई

नोएडा पुलिस ने मास्क नहीं लगाने वाले 972 लोग दंडित किए, अब तक करीब 8 हजार पर हो चुकी कार्रवाई

Tricity Today | नोएडा पुलिस ने मास्क नहीं लगाने वाले 972 लोग दंडित किए

कोविड-19 के प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर बिना मास्क के सार्वजनिक घूमने वाले 972 लोगों के खिलाफ जनपद गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई की है। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए गौतम बुद्ध नगर पुलिस भीड़भाड़ वाली जगहों पर गश्त कर रही है और लोगों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित कर रही है। 

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि शनिवार को मास्क नहीं पहनकर चलने वाले 972 लोगों का पुलिस ने चालान किया है। इनसे 97,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस व्यापक स्तर पर गश्त कर रही है तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थानों व मॉल आदि में जाकर लोगों को सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने को लेकर प्रेरित कर रही है।

नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह की अपील के बाद भी लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर घूमने पर पुलिस अभी तक 8000 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई करके चालान काट चुकी है। अब भी लोग बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक बार फिर सख्ती बढानी शुरू कर दी है। मास्क नहीं पहनते हुए घूमते पाए जाने पर जहां जुर्माना लगाया जाएगा, साथ ही जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन द्वारा लगातार लोगों से मास्क पहनने की अपील की जा रही है। 

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में शनिवार को मास्क नहीं लगाने वालों की ड्रोन के जरिए निगरानी की गई और चालान काटे गए। प्रशासन ने फाइन लेने के साथ ही चालान काटने वालों को मास्क भी दिए। अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन से निगरानी कर मास्क नहीं लगाने वाले 21 लोगों से 200-200 रुपए का चालान किया गया। बता दें कि हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रशासन ने भीड़भाड़ वाली जगहों की 24 घंटे ड्रोन से निगरानी करने की बात कही थी। अदालत ने लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, कानपुर, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) और प्रयागराज जिलों में ड्रोन से निगरानी करने का आदेश दिया था। इसी के बाद से गाजियाबाद प्रशासन ड्रोन से निगरानी कर मास्क नहीं पहने वालों का चालान कर रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.