BREAKING : नोएडा पुलिस ने कमल हत्याकांड का खुलासा किया, तीन गिरफ्तार

BREAKING : नोएडा पुलिस ने कमल हत्याकांड का खुलासा किया, तीन गिरफ्तार

BREAKING : नोएडा पुलिस ने कमल हत्याकांड का खुलासा किया, तीन गिरफ्तार

Tricity Today |

नोएडा पुलिस ने निठारी गांव में हुए कमल शर्मा हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से वारदात में प्रयोग हथियार सहित अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की गई है। गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) लव कुमार इस मामले को लेकर दोपहर बाद 4:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

आपको बता दें कि नोएडा के निठारी गांव में रहने वाले कमल शर्मा बुधवार (28 अक्टूबर) की रात खून से लथपथ हालत में मिले थे। उस वक्त उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। लग रहा था कि वह दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर गई। रात में ही पोस्टमार्टम करवाया गया तो डॉक्टर ने बताया कि उनकी कमर में गोली लगी है। इसके बाद स्थिति साफ हुई कि यह मामला दुर्घटना का नहीं हत्या का है। गुरुवार की सुबह 9:00 बजे से ग्रामीण और परिजन शव को लेकर सड़क पर बैठे हुए थे। कई घंटे बीतने के बावजूद जनप्रतिनिधि और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे थे।

वहां पर गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा और अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार लोगों से मिलने पहुंचे। इस दौरान डॉ महेश शर्मा ने परिवार को 20 लाख की आर्थिक सहायता दिलाने, हत्या आरोपियों को 48 घंटे में गिरफ्तार करने और परिवार के किसी एक सदस्य को नोएडा विकास प्राधिकरण में नौकरी दिलाने की मांग अप्पर पुलिस आयुक्त से की थी। सांसद और अपर पुलिस आयुक्त से आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने रास्ता खाली किया और कमल शर्मा का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

इस दौरान डॉ महेश शर्मा ने कहा था कि "परिवार की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। पुलिस को 20 लाख रुपए की आर्थिक मदद दिलाने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि वह भी परिवार को आर्थिक मदद दिलाने के लिए मुख्यमंत्री को सिफारिश पत्र लिखेंगे। परिवार ने हत्या आरोपियों को 48 घंटे में गिरफ्तार करने की मांग की थी। लिहाजा पुलिस को तत्परता से काम करना चाहिए और मैं भी परिवार की इस मांग के साथ हूं। हत्यारोपी अगले 48 घंटे में गिरफ्तार किए जाने चाहिए।" 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.