नोएडा: सपाइयों ने जनेश्वर मिश्र की 87वीं जयंती में मनाई गई

नोएडा: सपाइयों ने जनेश्वर मिश्र की 87वीं जयंती में मनाई गई

नोएडा: सपाइयों ने जनेश्वर मिश्र की 87वीं जयंती में मनाई गई

Tricity Today | नोएडा सपाइयों ने जनेश्वर मिश्र की 87वीं जयंती में मनाई गई

समाजवादी पुरोधा छोटे लोहिया स्वण् जनेश्वर मिश्र की 87 वीं जयंती भंगेल में मनाई गई। इस अवसर पर निवर्तमान जिला प्रवक्ता राघवेन्द्र दुबे ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको भावभीनी श्रद्वांजलि दी। जनेश्वर मिश्र के जीवन एवं राजनैतिक योगदान पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। 

इस अवसर पर बोलते हुए सपा के निवर्तमान जिला प्रवक्ता राघवेन्द्र दुबे ने कहा कि स्वण् मिश्र का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं उन्होंने हमेशा गरीब, मजदूर, किसान नौजवान के हितों के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। उनका जन्म 5 अगस्त 1933 को बलिया जिले के शुभनताही गांव में हुआ था। उन्होंने इलाहाबाद लोकसभा का तीन बार प्रतिनिधित्व किया। स्व जनेश्वर जी का जीवन सादगी भरा रहा। 

उन्होंने अपने संघर्ष क्षमता के बल पर वीपी सिंह और इंदिरा गांधी के मंत्रिमण्डल में पेट्रोलियम मंत्री रहे केडी मालवीय को लोकसभा चुनाव में हराने का काम किया था। वह पेट्रोलियम, जल संसाधन खाद्य एवं रसायन, ऊर्जा, जहाजरानी, परिवहन, दूरसंचार व रेलमंत्री जैसे अहम पदों पर रहे। बड़े पदों पर रहने के बावजूद उनका जीवन बहुत ही सादा था। उनके बताये मार्ग पर चलकर हम सभी समाजवाद की परिकल्पना को साकार कर सकते है। इस अवसर पर सपा नेता मनोज गोयल, बबलू चौहान, रामबीर यादव, चिंटू त्यागी, बाबूलाल बंसल, मनोज गौतम, सुबोध गोयल, नितिन गर्ग, सौरभ जिंदल, शिवव्रत तिवारी, सुशील पाल सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.