महाराष्ट्र का धारावी बनती जा रही है नोएडा की झुग्गियां, अब तक 36 केस मिले

महाराष्ट्र का धारावी बनती जा रही है नोएडा की झुग्गियां, अब तक 36 केस मिले

महाराष्ट्र का धारावी बनती जा रही है नोएडा की झुग्गियां, अब तक 36 केस मिले

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

संक्रमित और संदिग्ध मरीजों के लिए अलग सेक्शन बनेंगेgangaबुजुर्गो का अलग डेटा बनेगाgangaअब तक तीन हजार की जांचgangaमोबाइल सर्विलांस से निगरानी

नोएडा के सेक्टर-8 स्थित जेजे कालोनी व उसके आसपास के क्षेत्र में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय है। क्षेत्र में अब तक 36 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शहरवासी अब इसे महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सबसे घनी आबादी वाली झुग्गी-झोपड़ी का इलाका धारावी मानने लगे हैं। जहां प्रतिदिन दर्जनों पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने सेक्टर-8 को मुंबई का धारावी बनने से रोकने के लिए जिला प्रशासन के साथ मिलकर मास्टर प्लान तैयार किया है। 

स्वास्थ्य कैंप लगाकर यहां कोरोना संदिग्ध या हल्के फुलके लक्षणों वाले मरीजों को जांच के लिए बुलाया जाएगा। संक्रमित और संदिग्ध मरीजों के लिए अलग सेक्शन बनाए जाएंगे। इनमें आने-जाने का रास्ता अलग होगा, ताकि जिनके टेस्ट निगेटिव आएं उन्हें संक्रमण से बचाया जा सके। 14 दिन के अंदर तीन बार हर व्यक्ति की स्क्री¨नग की जाएगी।

60 वर्ष से ऊपर वालों का एक अलग डेटाबेस बनाया जाएगा। लोगों के स्वास्थ्य की नियमित रूप से निगरानी सुनिश्चित कराई जाएगी। आयुष मंत्रालय की गाइडलाइंस के जरिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सभी को आरोग्य सेतु ऐप के बारे में बताया जाएगा। पॉजिटिव के मिलने पर उसके संपर्क में आए लोगों को सर्विलासं के जरिए ट्रेस किया जाएगा। संपर्क में सभी लोगों को होम क्वारंटाइन किया जाएगा। ट्रे¨सग के लिए पुलिस की मदद ली जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि प्लान पर काम शुरू हो गया है। चूंकि तंग गलियों में बने छोटे-छोटे घरों में कई-कई लोग रहते हैं। इससे इन जगहों पर पहुंचना आसान नहीं है। इसलिए अब लोगों को स्वास्थ्य कैंप में बुलाकर स्क्रीनिंग की जा रही है। अब तक तीन हजार से अधिक की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.