नोएडा स्टेडियम बुधवार की सुबह चार महीने बाद खुलेगा, इन शर्तों के साथ प्रवेश मिलेगा

नोएडा स्टेडियम बुधवार की सुबह चार महीने बाद खुलेगा, इन शर्तों के साथ प्रवेश मिलेगा

नोएडा स्टेडियम बुधवार की सुबह चार महीने बाद खुलेगा, इन शर्तों के साथ प्रवेश मिलेगा

Google Image | नोएडा स्टेडियम

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते नोएडा विकास प्राधिकरण ने शहर के एकमात्र स्टेडियम को लोगों के लिए बंद कर दिया था। करीब 4 महीने से शहर के लोगों को स्टेडियम में प्रवेश की इजाजत नहीं दी जा रही थी। अब बुधवार की सुबह नोएडा स्टेडियम एक बार फिर आम आदमी के लिए खुल जाएगा, लेकिन विकास प्राधिकरण में कुछ जरूरी शर्तें निर्धारित की हैं। इनका पालन करने वालों को ही स्टेडियम में घूमने-फिरने और बुकिंग करने की इजाजत दी जाएगी।

नोएडा विकास प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक शहर वासियों के लिए बुधवार की सुबह से स्टेडियम खुल जाएगा। कोविड-19 के चलते 15 मार्च से बंद चल रहे नोएडा स्टेडियम को नियम और शर्तों के साथ बुधवार यानी आज से शहर वासियों के लिए खोला जा रहा है। स्टेडियम शहर वासियों के लिए सुबह 5 से 9 बजे तक और शाम को 4 से 8 बजे तक खोला जाएगा।

स्टेडियम आने वालों को इन नियमों का पालन करना होगा

स्टेडियम में आने वाले लोगों, सदस्य और खिलाड़ियों के लिए मोबाइल में आरोग्य एप होना अनिवार्य है। यहां आने वाले सभी लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। स्टेडियम के अंदर आने वाले सभी लोगों को फेस मास्क लगाना अनिवार्य है। यहां आने वाले खिलाड़ियों को खेलने के सामान के साथ-साथ सेनेटाइजर और पेयजल भी लाना अनिवार्य है।

विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा कि जिन लोगों के मोबाइल में कोविड-19 ऐप नहीं होगा, उन्हें स्टेडियम में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। स्टेडियम सुबह 5:00 बजे से 9:00 बजे तक और शाम को 4:00 से 8:00 बजे तक ही खुलेगा। इस समय अंतराल के अतिरिक्त किसी भी समय लोगों को प्रवेश की इजाजत नहीं मिलेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.