नोएडा ट्रैफिक पुलिस में पहली बार महिलाएं शामिल, शहर के इस चौराहे पर सबसे पहले तैनाती मिली

नोएडा ट्रैफिक पुलिस में पहली बार महिलाएं शामिल, शहर के इस चौराहे पर सबसे पहले तैनाती मिली

नोएडा ट्रैफिक पुलिस में पहली बार महिलाएं शामिल, शहर के इस चौराहे पर सबसे पहले तैनाती मिली

Tricity Today | नोएडा ट्रैफिक पुलिस में पहली बार महिलाएं शामिल

ट्रैफिक पुलिस में बदलाव, पहली बार महिला पुलिसकर्मियों को मिली जिम्मेदारीgangaसेक्टर-15 की लाल बत्ती पर सबसे पहले 4 महिला कर्मियों को तैनात किया जाएगाgangaपुलिस में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला लिया गया हैgangaअभी तक ट्रैफिक पुलिस में महिलाएं दफ्तर के कामकाज में ही शामिल

नोएडा यूपी का सबसे हाईटेक शहर है। नोएडा में अब पहली बार महिला पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया है। जल्दी ही नोएडा ट्रैफिक पुलिस में महिला पुलिसकर्मी यातायात को नियंत्रित करती नजर आएंगी। दरअसल, नोएडा पुलिस ने महिला सशक्तिकरण के तहत एक पायलट प्रोजेक्ट की शुरूआत की है। जिसके तहत पीक ऑवर में चार महिला पुलिसकर्मियों को सेक्टर-15 की लाल बत्ती पर तैनात किया गया है।

नोएडा में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी यातायात नियंत्रण के लिए लगाई गई है। इससे पहले तक ट्रैफिक पुलिस में तैनात पुलिसकर्मियों को सिर्फ  ऑफिस में ही कार्य के लिए रखा गया था। अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल एक ही जगह चार महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन धीरे-धीरे शहर के अन्य चौराहों पर भी इन्हें तैनात किया जाएगा। 

इस बारे में जानकारी देते हुए गौतमबुद्ध नगर के डीसीपी (ट्रैफिक) राजेश एस ने बताया कि नोएडा पुलिस कमिश्नर के आदेश पर जिले में पहली बार महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है। एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए यह प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया है। उन्होंने बताया कि पीक ऑवर में 4 महिला पुलिसकर्मियों को सेक्टर-15 की लाल बत्ती पर तैनात की गई हैं। जल्द ही सभी चौराहों पर महिलाओं की तैनाती की जाएगी। 

पुलिस उपायुक्त (यातायात) राजेश ने बताया कि चार महिला पुलिसकर्मियों को लॉकडाउन पीरियड के दौरान ही ट्रेनिंग दी गई थी। अभी तक यह सभी ऑफिस में ही काम किया करती थीं। अभिनय नोएडा में सेक्टर-15 चौराहे पर तैनाती दी गई है। महिला पुलिसकर्मी शानदार ढंग से काम कर रही हैं। अगले एक महीने के दौरान कुछ और चौराहों पर महिला पुलिस कर्मियों को तैनाती दी जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.