Noida Traffic Update : नोएडा-दिल्ली के बीच चारों बॉर्डर रोड पर जानिए ट्रैफिक का मौजूदा हाल

Noida Traffic Update : नोएडा-दिल्ली के बीच चारों बॉर्डर रोड पर जानिए ट्रैफिक का मौजूदा हाल

Noida Traffic Update : नोएडा-दिल्ली के बीच चारों बॉर्डर रोड पर जानिए ट्रैफिक का मौजूदा हाल

Tricity Today | Traffic Jam near Gautam Buddh gate.

दिल्ली की सीमाएं किसान आंदोलन के कारण सील हैं। इससे नोएडा और दिल्ली के बीच ट्रैफिक प्रभावित है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक दिल्ली की तरफ जाने वाले मार्ग चिल्ला रेड लाइट पर यातायात धीमी गति से चल रहा है। ट्रैफिक संभालने के लिए यातायात पुलिस मौजूद है। नोएडा से दिल्ली के बीच महामाया फ्लाईओवर से कालिंदी कुंज की तरफ जाने वाला यातायात सामान्य गति से चल रहा है। गौतमबुद्ध द्वार पर यातायात बहुत ज्यादा धीमा है। डीएनडी पर यातायात पूरी तरह सामान्य है।

आपको बता दें कि किसानों को रोकने के लिए नोएडा के सेक्टर 14A में पुलिस बल तैनात किया गया है। बॉर्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। भारी संख्या में दिल्ली और यूपी पुलिस बॉर्डर पर तैनात है। बैरिकेडिंग लगाई गई हैं। किसानों ने आज दिल्ली जाने का ऐलान किया है। पंजाब और हरियाणा के किसानों के प्रदर्शन में अब भारतीय किसान यूनिन भी शामिल हो गयी है। जिसके बाद से दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस के साथ-साथ रैपिड एक्शन फ़ोर्स को भी तैनात किया गया है।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.