परिवार नियोजन के लिए पुरुष के मुकाबले नोएडा की महिला ज्यादा जागरूक

परिवार नियोजन के लिए पुरुष के मुकाबले नोएडा की महिला ज्यादा जागरूक

परिवार नियोजन के लिए पुरुष के मुकाबले नोएडा की महिला ज्यादा जागरूक

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा अभियान के तहत 0 पुरुष तथा 24 महिलाओं ने नसबंदी कराया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न अस्थायी और स्थायी साधनों को अपनाने पर जोर दिया है।

परिवार नियोजन की सहयोजक कंसेंट अधिकारी दीप्ति सिंह ने बताया कि जिले में 11 से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा अभियान चलाया गया था। सभी ब्लॉकों में स्थित प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला अस्पताल में शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें स्वास्थ्य कर्मी, आशा, एएनएम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों को जैसे अंतरा इंजेक्शन, छाया गोली, माला एनए कंडोम एवं स्थाई साधन नसबंदी अपनाने पर बल दिया, वही कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए सुझाव भी दिया थे।
     
अभियान के दौरान जिले में 1000 महिला तथा 200 पुरुष नसबंदी कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसकी तुलना में 0 पुरुषों तथा 24 महिलाओं की नसबंदी कराई गई। इसके अलावा 158 आईयूसीडी, 166 पीपीआईयू सीडी, 87 अंतरा इंजेक्शन, 624 छाया गोली, 16425 कंडोम का निशुल्क वितरण कर लाभार्थियों को लाभान्वित कराया गया।
    
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी, आशा व एएनएम ने कोरोना से बचाव के लिए लोगों को साबुन या सैनिटाइजर से बार-बार हाथ धोने, मुंह पर मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने सुझाव दिया। परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरकारी तौर पर तरह-तरह के प्रलोभन वाली योजनाएं लागू की जा रही हैं। 

सरकार का आदेश है कि लाभुक केे बैंक खाता में पैसा भेजा जाए। उन्होंने बताया कि माला, अंतरा व छाया परिवार नियोजन विकल्प हैं। दो बच्चों में अंतर के लिए आर्जी तरीके सहायक होते हैं। नसबंदी व नलबंदी परिवार नियोजन के पक्के तरीके हैं। पुरुषों की नलबंदी करवाने पर 2000 व महिलाओं की नसबंदी करवाने पर 1500 रुपये दिए जाते हैं। परिवार नियोजन समय की जरूरत है। इस आपदा के दौर में हमको यह नहीं भूलना चाहिए कि छोटा परिवार ही आने वाली पीढिय़ों की सुख.सुविधाओं का आधार है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.