किसान बिल के विरोध में नोएडा युवा कांग्रेसियों ने किया संसद का घेराव

किसान बिल के विरोध में नोएडा युवा कांग्रेसियों ने किया संसद का घेराव

किसान बिल के विरोध में नोएडा युवा कांग्रेसियों ने किया संसद का घेराव

Tricity Today | किसान बिल के विरोध में नोएडा युवा कांग्रेसियों ने किया संसद का घेराव

नोएडा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन के आह्वान पर भाजपा सरकार द्वारा लाये गए किसान बिल के विरोध मे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली मे संसद घेराव का कार्यक्रम किया। इसमे बडी संख्या मे नोएडा युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर के नेतृत्व मे सेकडो कार्यकर्ता ने हिस्सा लिया है।
    
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि ये बिल पूरी तरह से किसान विरोधी है। इस बिल के आने से किसान अपनी ही जमीन पर मजदूर बन कर रह जायेगा। एमएसपी को खत्म किया जा रहा है। किसान अब बडे-बडे उधोगपतियों की हाथों की कठपुतली बन जायेगा। मोदी सरकार हमेशा से आम जन मानस के खिलाफ काम करती है। इसको गरीब, मजदूर किसान की कोई फिक्र नही है। 

दिल्ली संसद घेराव में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ओमबीर यादव, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव दीपक चोटीवाला युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, महानगर अध्यक्ष सहाबुद्दीन, किसान कांग्रेस अध्यक्ष गौतम अवाना, महानगर उपाध्यक्ष ललित अवाना, युवा नेता जावेद खान, यूगांश राणा, लाला नागर, सूरज पाबला, बेगराज धामा, अंकित चौधरी, ऋ षभ आदि युवा मौजूद रहे।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.