नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तेज आंधी के साथ आई बारिश, गर्मी से मिली निजात, नुकसान का अभी पता नहीं

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तेज आंधी के साथ आई बारिश, गर्मी से मिली निजात, नुकसान का अभी पता नहीं

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तेज आंधी के साथ आई बारिश, गर्मी से मिली निजात, नुकसान का अभी पता नहीं

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बुधवार की शाम करीब 5:30 बजे से तेज आंधी के साथ बारिश पड़ रही है। जिसने पूरे इलाके में पड़ रही भीषण गर्मी से खासी राहत दी है। हालांकि, तेज आंधी के कारण हुए नुकसान का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है।

बुधवार की शाम करीब 5:30 बजे तेज आंधी और गर्जना के साथ बारिश आई। हालांकि, आंधी तेज होने के कारण ज्यादा समय बारिश नहीं पड़ी है। लेकिन बारिश और हवा ने मौसम को सुहाना कर दिया है। पिछले कई दिनों से लगातार भीषण गर्मी पड़ रही थी। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। रात में भी लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे थे। लोगों को दिन-रात एयर कंडीशनर चलाकर समय काटना पड़ रहा था। 

ऐसे में बुधवार की शाम 5:30 बजे से शुरू हुई बारिश खासी राहत लेकर आई है। हालांकि, हवाएं बहुत ज्यादा तेज होने के कारण उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन और नोएडा पावर कंपनी ने शहर में बिजली आपूर्ति बंद कर दी है। गर्जना बहुत ज्यादा हुई है। ऐसे में कुछ स्थानों से अप्रिय घटनाओं की जानकारी मिल सकती है। तेज हवा के कारण यूनीपोल उखड़ने, बिजली की लाइनें टूटने और रास्तों पर पेड़ गिरने जैसी घटनाएं भी संभावित हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.