अब गौतमबुद्ध नगर के लोगों को मिस्ड कॉल पर मिलेंगी सुविधाएं, अगले सप्ताह से लॉकडाउन के लिए

अब गौतमबुद्ध नगर के लोगों को मिस्ड कॉल पर मिलेंगी सुविधाएं, अगले सप्ताह से लॉकडाउन के लिए

अब गौतमबुद्ध नगर के लोगों को मिस्ड कॉल पर मिलेंगी सुविधाएं, अगले सप्ताह से लॉकडाउन के लिए

Tricity Today | Gautam Buddh Nagar

कोरोना महामारी के कारण प्रभावित लोगों को अगले सप्ताह से केवल एक मिस्ड कॉल पर सारी सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए तैयारी चल रही है। एक नंबर जारी किया जाएगा। मदद लेने वाले लोगों के नाम और मोबाइल नंबर एक एप में उसी समय अपलोड कर दिए जाएंगे। ताकि जिला प्रशासन के अधिकारी उसकी सत्यता की जांच कर सकें।

नीति आयोग के आदेश पर जिला प्रशासन ने इस काम के लिए एफएक्सबी इंडिया सुरक्षा (चाइल्ड लाइन चलाने वाली संस्था) को चुना है। यह संस्था अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ मिलकर जिले में प्रभावित लोगों के लिए काम करेगी। लॉकडाउन के बाद से यह संस्था 7000  लोगों के लिए काम कर रही है। इसने डेटा भी तैयार कर लिया है। वहीं, जिला प्रशासन से नोडल एनजीओ के रूप में काम करने की अनुमति मिलने के बाद संस्था एक नंबर जारी करेगी। जिस पर मिस्ड कॉल कर लोग अपनी परेशानी बता सकते हैं। 

मिस्ड कॉल के बाद संस्था की टीम लोगों से संपर्क कर लोगों की परेशानियां सुनेगी और प्राथमिकता के आधार पर उन्हें सामान मुहैया कराएगी। इसकी जानकारी जिला प्रशासन को भी दी जाएगी। अगले सप्ताह में यह सुविधा लोगों के लिए शुरू कर दी जाएगी। इस संबंध में जिला प्रशासन और संस्था के अधिकारियों के बीच बातचीत हो चुकी है। एफएक्सबी इंडिया सुरक्षा के कार्यक्रम अधिकारी सत्य प्रकाश बताते हैं कि जिला प्रशासन की ओर से हमें काम करने की अनुमति मिल गई है। हम बेहतर काम करके दिखाएंगे। कोरोना संक्रमण से प्रभावित लोगों को सभी सहूलियतें हमारे द्वारा दी जाएंगी। 

गौतमबुद्ध नगर के मुख्य विकास अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण से प्रभावित लोगों के काम के लिए संस्था काम करेगी। उनके साथ मिलकर और भी संस्थाएं काम कर सकती हैं। इसके लिए हमने संस्थाओं को फार्म जारी किए हैं। सभी प्रभावित लोगों तक पहुंच बनाने का लक्ष्य है। ताकि किसी को परेशानी न हो।

इस तरह से प्रभावित लोगों तक पहुंचेंगी टीम
संस्था सबसे पहले एक नंबर जारी करेगी। जिसपर प्रभावित लोग मिस्ड कॉल कर सकते हैं। इस नंबर को ऑपरेट करने के लिए बनाई गई टीम मिस्ड कॉल आने के बाद उनसे संपर्क करेगी। उनसे पता और समस्या की जानकारी लेकर दूसरी टीम वहां पहुंचेगी। उन्हें सामान मुहैया कराएगी। भोजन, राशन, बीमारी, घरेलू हिंसा, किराये से संबंधित परेशानी को खत्म करने का काम टीम करेगी। इसके  लिए काउंसलर भी रखे जाएंगे। 

एप से सभी लाभार्थियों की जानकारी मिलेगी
संस्था इसके लिए एक एप्लिकेशन तैयार करेगी। जिसके माध्यम से जिला प्रशासन के अधिकारियों की इसकी जानकारी सुविधा मुहैया कराने के तुरंत बाद मिल जाएगी। जिस भी  पीड़ित को सुविधाएं दी जाएंगी, उनका नाम, मोबाइल नंबर आदि जानकारी एप के माध्यम से अपलोड कर दिया जाएगा। ताकि जिला प्रशासन के अधिकारी यह भी जांच करने में सक्षम हो कि प्रभावित लोगों को सुविधाएं मिली या नहीं। इस एप को इनदेव कंसल्टेंसी के केदार दास तैयार कर रहे हैं। भविष्य में इस एप से टीम के लोकेशन का भी पता चल पाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.