ग्रेटर नोएडा: 12 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता से मिले महिला उन्नति संस्था के पदाधिकारी

ग्रेटर नोएडा: 12 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता से मिले महिला उन्नति संस्था के पदाधिकारी

ग्रेटर नोएडा: 12 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता से मिले महिला उन्नति संस्था के पदाधिकारी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद शनिवार को महिला उन्नति संस्था के पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करते हुए उनकी पीड़ा सुनी।

पीड़िता बच्ची की मां ने महिला उन्नति संस्था के संस्थापक डॉ राहुल वर्मा को बताया कि बच्ची इस दौरान बेहद असहनीय दर्द से गुजरी है और बार बार बेहोश हो जाती थी। लेकिन शुक्रवार को उसे थोड़ा होश आया है। जब पीड़िता को घटना के बारे में पता लगता है। तो वह सहम जाती है। 

पीड़िता बच्ची के पिता का कहना है कि जिन युवकों ने उनकी मासूम बच्ची के साथ ऐसा काम किया है। उन्हें दुनिया में जीने का कोई अधिकार नहीं है। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने पीड़ित परिवार के रहने खाने के साथ हरसंभव सहायता का भरोसा दिया तथा प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.