OMG! यूपी की सबसे हाईटेक नोएडा पुलिस की कमाल जनरल नॉलेज, राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष और प्रियंका हैं उपाध्यक्ष, आगे पढ़ेंगे तो हंसेंगे

OMG! यूपी की सबसे हाईटेक नोएडा पुलिस की कमाल जनरल नॉलेज, राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष और प्रियंका हैं उपाध्यक्ष, आगे पढ़ेंगे तो हंसेंगे

OMG! यूपी की सबसे हाईटेक नोएडा पुलिस की कमाल जनरल नॉलेज, राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष और प्रियंका हैं उपाध्यक्ष, आगे पढ़ेंगे तो हंसेंगे

Google Images | Rahul & Priyanka Gandhi

गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक वन थाने में दर्ज हुई एफआईआर में पुलिस ने 100 से ज्यादा गलतियां की हैंgangaराहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत 203 कांग्रेसी नेताओं पर पुलिस ने यह एफआईआर दर्ज की हैgangaहाथरस जाने के दौरान गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने राहुल और प्रियंका गाँधी को हिरासत में लिया था

गौतमबुद्ध नगर पुलिस की जनरल नॉलेज एक एफआईआर में खुलकर सामने आ गई है। गुरुवार को हाथरस जाने को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसियों की भिड़ंत गौतमबुद्ध नगर पुलिस से हुई थी। जिस पर पुलिस ने 203 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें 153 लोगों को नामजद किया गया है। एफआईआर में राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष लिखा गया है, जबकि यह पद छोड़े हुए उन्हें एक साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है। हद तो प्रियंका गांधी को लेकर हो गई। पुलिस ने प्रियंका गांधी को रॉबर्ट वाड्रा का पति लिख दिया है। कांग्रेस के कई चर्चित नेताओं, पूर्व मंत्रियों और सांसदों के नाम भी अजीबोगरीब ढंग से एफआईआर में दर्ज किए गए हैं।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक वन थाने में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और मौजूदा राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी समेत 203 कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिसमें पुलिस की बड़ी गलती सामने आई है। पुलिस ने एफआईआर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मौजूदा अध्यक्ष लिखा है। राहुल को एफआईआर में मुख्य अभियुक्त बनाया गया है। वहीं, मौजूदा राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को उनकी पत्नी लिख दिया गया है। पुलिस की इस गलती को लेकर लोगों में काफी चर्चा है। इतना ही नहीं, एफआईआर को पढ़ेंगे तो उसमें प्रियंका गाँधी को कांग्रेस की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लिख दिया गया है।

दरअसल, गुरुवार को हाथरस जाने के दौरान निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने, महामारी अधिनियम का उल्लंघन करने और आम जनमानस के जीवन को संक्रामक बीमारी के कारण संकट में डालने के आरोप में गौतमबुद्ध नगर पुलिस की तरफ से इकोटेक वन थाने में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अजय सिंह उर्फ लल्लू, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पीएल पुनिया, गौतमबुद्ध नगर कांग्रेस के अध्यक्ष अजय चौधरी, नोएडा महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष शहाबुद्दीन, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री वीरेंद्र सिंह गुड्डू और जितिन प्रसाद समेत 153 कांग्रेसियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। 50 अज्ञात लोगों को भी एफआईआर में शामिल किया गया है। 

पुलिस द्वारा की गई इस एफआईआर में कोई इक्का-दुक्का नहीं, कई बड़ी गलतियां देखने को मिली हैं। कांग्रेस के चर्चित नेता और महासचिव केसी वेणुगोपाल को केशव वेणुगोपाल लिखा गया है। वेणुगोपाल को लोकसभा सांसद लिखा गया है। वह अभी राज्यसभा में सांसद हैं। लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और पूर्व सांसद सुष्मिता देव व रागिनी नायक के नाम अटपटे अंदाज में लिखे गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.