विधायक धीरेंद्र सिंह की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पैरा खिलाड़ियों को दिया बड़ा तोहफा, जानिए

विधायक धीरेंद्र सिंह की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पैरा खिलाड़ियों को दिया बड़ा तोहफा, जानिए

विधायक धीरेंद्र सिंह की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पैरा खिलाड़ियों को दिया बड़ा तोहफा, जानिए

Google Image | Jewar MLA Dhirendra Singh

गौतमबुद्ध नगर की जेवर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह की मांग पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के दिव्यांग खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा दिया है। शनिवार को योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि दिव्यांग खिलाड़ियों को भी अब सामान्य खिलाड़ियों की तरह तमाम सुविधाएं और लाभ दिए जाएंगे। इससे उत्तर प्रदेश में हजारों दिव्यांग खिलाड़ियों का मार्ग प्रशस्त हो गया है। विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर आभार जाहिर किया है।

इस बारे में ठाकुर धीरेंद्र सिंह का कहना है कि जेवर विधानसभा क्षेत्र के जमालपुर गांव के निवासी वरूण सिंह भाटी ने जुलाई 2017 में लंदन वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक अर्जित किया था। वह पैरा ओलंपियन हैं। वरुण ने देश और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया था, लेकिन उत्तर प्रदेश में दिव्यांगजन खिलाडियों को सम्मानित किए जाने की कोई योजना नहीं थी। जिसके कारण दिव्यांग खिलाड़ी अपने आपको अपमानित महसूस कर रहे थे।" जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा, "मैंने सामान्य खिलाडियों की भांति राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग खिलाडियों को भी समस्त सुविधाएं प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री जी को दिनांक 12 सितंबर 2017 में एक पत्र लिखा था। उस पत्र के माध्यम से प्रदेश के दिव्यांग खिलाडियों की सहायता अथवा पुरस्कार के सम्बन्ध में नियमावली तैयार करके उनका हक दिलाने के लिए लिखा गया था।"
                 
धीरेन्द्र सिंह ने कहा, "उसी क्रम में कल 25 सितंबर 2020 को दिव्यांगजन खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री ने सामान्य खिलाडियों की भांति राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग खिलाडियों को भी समस्त सुविधाएं प्रदान करने के लिए अपने ऑफिशियल ट्विटर के माध्यम से सूचना दी है। इस कदम से अब प्रदेश के हजारों दिव्यांग खिलाडियों को भी लाभ मिल सकेगा।" धीरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा, मुख्यमंत्री द्वारा दिव्यांग खिलाडियों को प्रोत्साहित किये जाने का निर्णय स्वागत योग्य है। इस निर्णय से निश्चिततौर पर दिव्यांग खिलाड़ी भी अपना भविष्य संवार सकेंगे।’’

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.