BIG NEWS: यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के कारण छोटे वाहनों की रफ्तार 20 फीसदी और बड़ों की 25 फ़ीसदी घटाई गई, जानिए अगले दो महीने कैसे लागू होगा नियम

BIG NEWS: यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के कारण छोटे वाहनों की रफ्तार 20 फीसदी और बड़ों की 25 फ़ीसदी घटाई गई, जानिए अगले दो महीने कैसे लागू होगा नियम

BIG NEWS: यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के कारण छोटे वाहनों की रफ्तार 20 फीसदी और बड़ों की 25 फ़ीसदी घटाई गई, जानिए अगले दो महीने कैसे लागू होगा नियम

Google Image | Yamuna Expressway

सोमवार को सर्दियों के सीजन का पहला कोहरा पड़ा, जिससे ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे और पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर कई हादसे हुए हैं। इनमें दो लोगों की जान चली गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए। करीब 50 वाहन आपस में भिड़ गए थे। इसे ध्यान में रखते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने बड़ा फैसला लिया है। सर्दियों में कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे की गति सीमा को कम किया करने का आदेश जारी किया है। आगामी 15 दिसंबर से 15 फरवरी 2021 तक एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा को घटाया जाएगा। कोहरे को ध्यान में रखते हुए छोटे वाहनों की स्पीड 20 फीसदी और बड़ों की 25 फीसदी कम कर दी गई है।

यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डा.अरुणवीर सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। उनके मुताबिक 15 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा से घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा की जाएगी। भारी वाहनों के लिए अभी अधिकतम गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटा है। उसे घटाकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा किया जाएगा। प्राधिकरण ने कहा है कि गति सीमा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

कोहरे के कारण घट जाती है दृश्यता, होते हैं बड़े हादसे

जड़ों में पड़ने वाले कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर दृश्यता कम हो जाती है। जिससे एक्सप्रेस-वे का सफर खतरनाक हो जाता है। कोहरे के कारण एक्सप्रेस-वे पर पिछले दिनों में कई यात्रियों की मौत हुई हैं। सोमवार को दो लोगों की मौत हुई हैं। अब कोहरे के दौरान हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यह अच्छा कदम उठाया। अब 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा घटाई जा रही है।

छोटे वाहनों की स्पीड 20 फीसदी और बड़ों की 25 फीसदी कम

यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डा.अरुणवीर सिंह ने मंगलवार को इसके लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं। एक्सप्रेस-वे का संचालन और रखरखाव करने वाली कंपनी जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड को इसके लिए जरूरी उपाय करने को कहा है।  डा.अरुणवीर सिंह ने बताया कि अधिकतम गति सीमा में यह बदलाव 15 फरवरी 2021 तक लागू रहेगा। इसके बाद मौसम को देखते हुए फैसला लिया जाएगा। कोहरे को ध्यान में रखते हुए छोटे वाहनों की स्पीड 20 फीसदी और बड़ों की 25 फीसदी कम कर दी गई है।

उन्होंने कहा, "यमुना एक्सप्रेस वे पर पंद्रह दिसंबर से दो माह के लिए वाहनों की अधिकतम गति सीमा को कम किया जा रहा है। कोहरे के कारण होने वाले हादसों की रोकथाम के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। एक्सप्रेस-वे का संचालन कर रही कंपनी को इसके लिए जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नियमों की अनदेखी करने वालों और जानबूझकर तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

झपकी लगने और टायर फटने से ज्यादा हादसे होते हैं

एक्सप्रेस-वे पर हादसों में कमी लाने के लिए प्रयास चल रहे हैं। नींद की झपकी की वजह से होने वाले हादसों से निपटने के लिए टोल प्लाजा पर चालकों के लिए चाय की व्यवस्था की गई है। चालकों को पर्चे के माध्यम से जागरुक किया जा रहा है। वाहनों की फिटनेस और टेल रिफ्लेक्टर की जांच की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.