Noida: पति-पत्नी के झगड़े में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत, बड़ा दुखद हादसा

Noida: पति-पत्नी के झगड़े में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत, बड़ा दुखद हादसा

Noida: पति-पत्नी के झगड़े में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत, बड़ा दुखद हादसा

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा में शनिवार की सुबह बड़ा दुखद हादसा हुआ है। यहां एक दंपति के बीच झगड़ा हो गया और झगड़े-झगड़े में डेढ़ साल की मासूम बच्ची हाथ से छिटक कर फर्श पर जा गिरी। इस घरेलू विवाद में बच्ची की मौत हो गई है। घटना के बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति को गैर इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मूलत: बिहार के निवासी जमशेद पुत्र सुलेमान सेक्टर-22 की झुग्गी में पत्नी और डेढ़ साल की बेटी महक के साथ रहता है। गुरुवार को जमशेद और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो गया। बच्ची महक  रोने लगी। इसी बीच जमशेद बच्ची अपनी पत्नी को देना चाह रहा था, लेकिन पत्नी उसे ले नहीं रही थी। जमशेद ने महक को जबरन अपनी पत्नी के ऊपर फेंक दिया। लेकिन बच्ची फर्श पर गिर गई और गंभीर रूप से चोटिल हो गई। 

महक की मां ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और महक को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही महक ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मां की ओर से सेक्टर-24 कोतवाली में घटना की शिकायत दी गई है। जिसके आधार पर जमशेद के खिलाफ आईपीसी की धारा-304 ( गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि जमशेद को पुलिस ने शुक्रवार को सेक्टर-12/22 और 56 के तिराहे से गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय के सामने पेश किया गया। अदालत ने जमशेद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। दूसरी ओर जमशेद की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव उसे सौंप दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर शाम महक का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.