Noida: चलती बस में महिला से रेप के मामले में एक गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Noida: चलती बस में महिला से रेप के मामले में एक गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Noida: चलती बस में महिला से रेप के मामले में एक गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Tricity Today | चलती बस में महिला से रेप के मामले में एक गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

प्रतापगढ़ से नोएडा आ रही बस में महिला के साथ रेप के मामले में नोएडा पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बस के मालिक और बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही हैं। इस पूरे घटनाक्रम और अब तक के पुलिस एक्शन पर गौतम बुध नगर की डीसीपी (महिला अपराध) वृंदा शुक्ला ने विस्तार से जानकारी दी है।

डीसीपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि प्रतापगढ़ और गौतम बुध नगर के बीच प्रतिदिन चलने वाली प्राइवेट बस में यह घटना हुई है। महिला प्रतापगढ़ से गौतम बुध नगर आने के लिए मंगलवार को बस में सवार हुई थी। महिला से मिले इनपुट और जानकारियों के मुताबिक बीती रात यह वारदात उस वक्त हुई जब बस लखनऊ से मथुरा के बीच कहीं रास्ते में थी। महिला ने गौतम बुध नगर आने के बाद पुलिस को घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी है।

पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज की और धरपकड़ शुरू कर दी
वृंदा शुक्ला ने बताया कि महिला से शिकायत मिलने के तुरंत बाद एफआईआर दर्ज की गई। सबसे पहले महिला द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बस को जब्त किया। दूसरी ओर महिला को मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए भेजा गया है। इसके लिए एक मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है। कोशिश है कि सभी साइंटिफिक एविडेंस पुलिस को मिल जाएं। जिससे आरोपियों के खिलाफ पुलिस को सभी सबूत मिलें। डीसीपी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपी फरार हैं। बस मालिक के बारे में भी जानकारी जुटा ली गई है। फरार आरोपियों और बस मालिक को गिरफ्तार करने के लिए छापे मारे जा रहे हैं। जल्दी ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बस में सवार बाकी यात्रियों की पुलिस ने तलाश शुरू की
डीसीपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि जिस वक्त बस में यह वारदात हुई दूसरे यात्री भी सवार थे। पुलिस इन सभी लोगों को तलाश कर रही है। महिला के सह यात्रियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। आपको बता दें कि मीडिया से बातचीत करते हुए महिला ने करीब 10 लोगों के बस में मौजूद रहने की बात कही है। पुलिस इस पूरे मामले में हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। आरोपियों को पकड़ने और मुकदमे की जांच पड़ताल करने के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.