पण्डित आशीष वत्स ने दो जिलों में किया 125 किलोमीटर का रोड शो, ग्रेटर नोएडा से पहासू तक स्वागत हुए

पण्डित आशीष वत्स का ग्रेटर नोएडा में स्वागत पण्डित आशीष वत्स ने दो जिलों में किया 125 किलोमीटर का रोड शो, ग्रेटर नोएडा से पहासू तक स्वागत हुए

पण्डित आशीष वत्स ने दो जिलों में किया 125 किलोमीटर का रोड शो, ग्रेटर नोएडा से पहासू तक स्वागत हुए

Tricity Today | पण्डित आशीष वत्स का ग्रेटर नोएडा में स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री पण्डित आशीष वत्स का दो जिलों में 125 किलोमीटर लम्बा रोड शो हुआ है। आशीष का ग्रेटर नोएडा से पहासू तक स्वागत किया गया है। रोड शो शनिवार की सुबह ग्रेटर नोएडा में तिलपता गोल चक्कर से शुरू हुआ। बुलंदशहर में पहासू कस्बे तक 100 स्थानों पर आशीष वत्स का स्वागत किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनिल पंडित ने इस रोड शो का संयोजन किया। अनिल पंडित ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारिणी में आशीष वत्स को क्षेत्रीय मंत्री मनोनीत किया गया है। यह भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं और ब्राह्मण समाज का सम्मान हैं। अनिल पंडित ने कहा, "आशीष वत्स का गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर जिले में भव्य स्वागत किया है। यह रोड शो करीब 125 किलोमीटर लम्बा रहा।"

आशीष वत्स ने कहा, "मैं जमीन पर काम करने वाला पार्टी का छोटा सा सिपाही हूं। खुशी होती है जब पार्टी के लिए जमीन पर खून पसीना बहाने वाला कार्यकर्ता सम्मान हासिल करता है। मुझे पार्टी ने जो सममन दिया है, उससे आम जनमानस और खासतौर से ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर है।" अनिल पण्डित ने बताया आशीष वत्स की नियुक्ति पर खुशी जाहिर करने और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए शनिवार को रोड शो का आयोजन किया जा रहा है। 

यह रोड शो शनिवार को ग्रेटर नोएडा में तिलपता चौक से सुबह 8 बजे शुरू हुआ। रोड शो तिलपता गोल चक्कर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट, लाल कुआं, दादरी, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, शिकारपुर और छतारी होते हुए पहासू तक गया। इससे पहले आशीष वत्स भारतीय जनता पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी का निर्वाह कर चुके हैं। वह लघु उद्योग प्रकोष्ठ के बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और बागपत जिले के प्रभारी रह चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रहे थे। गौतमबुद्ध नगर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रहे। 

आशीष वत्स गौतमबुद्ध नगर में दादरी कस्बे के कद्दावर राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। आशीष वत्स के दादा पंडित विशंभर दयाल शर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दादरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। वह मात्र 123 वोटों से चुनाव हार गए थे। वह दादरी नगर पालिका के 40 वर्षों तक चेयरमैन रहे थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.