पण्डित आशीष वत्स का रोड शो शनिवार को, ग्रेटर नोएडा से पहासू तक होंगे स्वागत

पण्डित आशीष वत्स का रोड शो शनिवार को, ग्रेटर नोएडा से पहासू तक होंगे स्वागत

पण्डित आशीष वत्स का रोड शो शनिवार को, ग्रेटर नोएडा से पहासू तक होंगे स्वागत

Tricity Today | पण्डित आशीष वत्स और भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल पंडित

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री पण्डित आशीष वत्स का रोड शो शनिवार को आयोजित होगा। यह आयोजन ग्रेटर नोएडा में तिलपता गोल चक्कर से बुलंदशहर में पहासू कस्बे तक किया जाएगा। इस दौरान करीब 100 स्थानों पर आशीष वत्स के स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है। यह जानकारी गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और इस कार्यक्रम के संयोजक अनिल पंडित ने दी है। अनिल पंडित ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारिणी में आशीष वत्स को क्षेत्रीय मंत्री मनोनीत किया गया है। यह भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं और ब्राह्मण समाज का सम्मान है।

अनिल पंडित ने कहा, "खुशी होती है जब पार्टी के लिए जमीन पर खून पसीना बहाने वाला कार्यकर्ता सम्मान हासिल करता है। आशीष वत्स की नियुक्ति से आम जनमानस और खासतौर से ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर दौड़ जाती है। पंडित आशीष वत्स एक ऐसे ही कार्यकर्ता हैं।" अनिल पण्डित ने बताया आशीष वत्स की नियुक्ति पर खुशी जाहिर करने और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए शनिवार को रोड शो का आयोजन किया जा रहा है। यह रोड शो ग्रेटर नोएडा में तिलपता चौक सुबह 8 बजे शुरू होगा। पंडित आशीष वत्स को भारतीय जनता पार्टी का क्षेत्रीय मंत्री बनाये जाने पर भव्य स्वागत समारोह किया जाएगा। यह रोडशो तिलपता गोल चक्कर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट, लाल कुआं, दादरी, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, शिकारपुर और छतारी होते हुए पहासू तक जाएगा।

इससे पहले आशीष वत्स भारतीय जनता पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी का निर्वाह कर चुके हैं। वह लघु उद्योग प्रकोष्ठ के बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और बागपत जिले के प्रभारी रह चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रहे थे। गौतमबुद्ध नगर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रहे। आशीष वत्स के दादा पंडित विशंभर दयाल शर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दादरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। वह मात्र 123 वोटों से चुनाव हार गए थे। वह दादरी नगर पालिका के 40 वर्षों तक चेयरमैन रहे थे। आशीष वत्स गौतमबुद्ध नगर के कद्दावर राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.