Lockdown: पंकज सिंह ने ट्वीट के जरिए जानकारी मिलते ही असहाय युवक को मदद पहुंचाई

Lockdown: पंकज सिंह ने ट्वीट के जरिए जानकारी मिलते ही असहाय युवक को मदद पहुंचाई

Lockdown: पंकज सिंह ने ट्वीट के जरिए जानकारी मिलते ही असहाय युवक को मदद पहुंचाई

Tricity Today | MLA Pankaj Singh

देश में लॉक डाउन के दौरान काफी लोग इस समय परेशानी से भी गुजर रहे हैं। कुछ मजदूरों के पास ना तो खाने को है और ना ही कुछ खरीदने के लिए रुपये। ऐसे में नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने मजदूर और असक्षम लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। 

एक व्यक्ति ने विधायक पंकज सिंह को टैग करके मदद मांगते हुए कहा कि एक लड़का अभिषेक मिश्रा जो गली नंबर-7, ममूरा, सेक्टर 66 में किराए के मकान में रहता है। लड़का बाहर का रहने वाला है। लड़के के पास ना तो रुपए हैं और ना ही कोई खाने की व्यवस्था है। कृपया लड़के की मदद करें।

ट्वीट के बाद नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने यह मामला संज्ञान में लेते हुए अपनी टीम को तत्काल युवक से सम्पर्क करने को कहा। पंकज सिंह के कार्यालय से लोग पीड़ित युवक के पास पहुंचे और खाद्य सामग्री दी। विधायक ने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को परेशानी है तो वह तत्काल उनसे सम्पर्क कर सकते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.