CAA का पारित होना गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि हैं : विजय बहादुर पाठक

CAA का पारित होना गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि हैं : विजय बहादुर पाठक

CAA का पारित होना गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि हैं : विजय बहादुर पाठक

Tricity Today | विजय बहादुर पाठक और तेजपाल नागर ने जन जागरण अभियान की शुरुआत की

Greater Noida: 5 जनवरी 2020 को भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने दादरी विधायक तेजपाल नागर के साथ नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर व्यापक जन जागरण अभियान के तहत घर-घर संपर्क अभियान का शुभारंभ किया।

गोष्टी कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने की गोष्ठी का संचालन पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सत्यपाल शर्मा ने किया व्यापक जन जागरण अभियान गोष्टी पर कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री श्री 

विजय बहादुर पाठक ने कहा कि, संपर्क अभियान 5 जनवरी से 15 जनवरी तक विशेष अभियान के तहत चलाया जाएगा। देशभर में तीन करोड़ परिवारों से संपर्क की योजना पूरे देश भर में बनाई गई हंै। प्रदेश स्तर से प्रत्येक जिले तक परिवारों से संपर्क का लक्ष्य दिया गया है। देशभर में 10 लाख कार्यकर्ताओं को इस काम में शीर्ष नेतृत्व में लगाया है। संपर्क अभियान में घर-घर संपर्क हेतु पंपलेट वे प्रमुख व्यक्तियों से संपर्क हेतु पुस्तिका कार्यकर्ता देकर विपक्ष द्वारा नागरिकता को लेकर जो भ्रम फैलाया गया है उसे दूर करने का काम करेंगे। यह कानून नागरिकता देने का कानून हैं। 

उन्होनें बताया कि, इस कानून के अंतर्गत पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से अल्पसंख्यक धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से विस्थापित हिंदू, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता दी जाएगी। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के हिंदू से जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई धर्म के वह लोग जिन्होंने 31 दिसंबर 2014 तक भारत में प्रवेश कर लिया था। वे सभी भारत के नागरिकता के पात्र होंगे। विपक्ष वोट बैंक की राजनीति करने के लिए भ्रम फैला रहा हैं। मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 बनाकर गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया है। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विजय भाटी, जिला संयोजक दीपक शर्मा, सतवीर भाटी, सेवानंद शर्मा, आनंद भाटी, मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य, मूलचंद प्रधान, गजेंद्र मावी, चंद्रमणि भारद्वाज, मनोज भाटी, लक्ष्मण सिंगल, ओमबीर बैसला, सुनील सोनक, अमित चैधरी, रवि जिंदल, गुरुदेव भाटी, गजेंद्र मावी, सतीश गुलिया, विजेंद्र रावल, इंद्रजीत टाइगर, राहुल पंडित, जितेंद्र भाटी, वीरेंद्र भाटी, मनोज प्रधान, भगवत शर्मा, विनोद शर्मा, रिंकू भाटी, राजेश ठेकेदार, संजीव चैहान, विशाल कुमार, मोहित शर्मा, जयपाल सिंह, महेश शर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों ग्रामीण लोग उपस्थित रहें।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.