योग करके और रामायण देखकर कोरोना को हरा रहे हैं मरीज

योग करके और रामायण देखकर कोरोना को हरा रहे हैं मरीज

योग करके और रामायण देखकर कोरोना को हरा रहे हैं मरीज

Tricity Today | राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान डॉक्टर टीम

राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के आइसोलेशन वार्ड में ना केवल मरीजों का इलाज किया जा रहा है, बल्कि उनको मनोवैज्ञानिक तरीके से भी बीमारी से लड़ने के लिए मजबूत किया जा रहा है। वार्ड में लगे टीवी में मरीज रामायण देखकर भक्ति रस का आनंद ले रहे हैं। तो डॉक्टरों की टीम उन्हें योग करने के प्रेरित कर रही है। मरीजों और डॉक्टरों के लिए बने व्हाट्सअप ग्रुप से उनकी छोटी-छोटी समस्याएं चंद समय में दूर हो जाती हैं।

राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड बना हुआ है। आइसोलेशन में रहना किसी के लिए भी कष्टकर होता है। इस समस्या को देखते हुए जिम्स के निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने वार्ड में नये-नये प्रयोग कर रहे हैं ताकि मरीज अपने को बेहतर महसूस करें। उनका कहना है कि इलाज के साथ मरीजों का मनोबल बढ़ा होना चाहिए। दरअसल इस बीमारी में लोग मानसिक दबाव अधिक महसूस करते हैं। उस दबाव को खत्म करने के लिए आइसोलेशन वार्ड में प्रयास किए जाते हैं। यही कारण रहा कि अब तक जिम्स से 7 मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंच गए।

वार्ड में लगाया गया है टीवी
वार्ड के अंदर मरीजों को अलग-अलग रखा गया है। इसलिए उनके टीवी लगाया गया है। मरीज इन दिनों सुबह-शाम दूरदर्शन प्रसारित हो रही रामायण का आनंद ले रहे हैं। इसके अलावा समाचार चैनल व अन्य मनोरजंन चैलन का भी मरीज आनंद उठा रहे हैं।

 योग करते हैं मरीज, बेहतर महसूस करते हैं
मरीज मानसिक रूप से भी बीमारी से लड़ता है, इसलिए उसे मानसिक रूप से भी तैयार किया जा रहा है। उन्हें सुबह योग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। कुछ मरीज योग आदि करते हैं। इससे वह फर्क भी महसूस करते हैं।

व्हाट्सअप ग्रुप पर करते हैं संवाद
वार्ड में मरीजों को देखने के लिए डॉक्टर दो शिफ्ट आते हैं। इसके अलावा किसी को जरूरत होती है तो डॉक्टर हमेशा मौजूद रहते हैं। वार्ड में अन्य मेडिकल स्टाफ तैनात रहता है। इसके अलावा डॉक्टरों और मरीजों के बीच एक व्हाट्सअप ग्रुप बना दिया गया है। इस ग्रुप पर सभी संवाद करते हैं। इससे मरीजों का मन लगा रहता है। साथ ही छोटी-छोटी समस्याएं भी बताते हैं, उनका चंद समय में समाधान हो जाता है।

तीसरी आंख की निगरानी में रहता है वार्ड
वार्ड में सीसीटीवी लगे हुए हैं। साथ ही सफाई, भोजन आदि पर विशेष ध्यान रहता है। हर मरीज के पास कूड़ा रखने के लिए पॉलीथिन रहती है। उसमें कूड़ा डालते ही उठा लिया जाता है। कोई चीज खुले में नहीं रहती है। साथ ही हैंडवाश का अलग-अलग इंतजाम है। मरीजों को उनके अनुसार भोजन दिया जा रहा है।

आइसोलेशन वार्ड में इलाज के साथ मरीजों के लिए कई और इंतजाम किए गए हैं। वार्ड में टीवी लगा है। मरीज रामायण भी देख रहे हैं। उन्हें योग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। व्हाट्सअप ग्रुप पर संवाद करते हैं। इलाज के साथ मरीजों को बेहतर माहौल देने का प्रयास रहता है।
डॉ. (ब्रिगेडियर) राकेश गुप्ता, निदेशक जिम्स

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.