उत्तर प्रदेश के लोग इस राज्य में जाना चाहते हो तो हो जाओ सावधान, 233 सड़कें बंद

उत्तर प्रदेश के लोग इस राज्य में जाना चाहते हो तो हो जाओ सावधान, 233 सड़कें बंद

उत्तर प्रदेश के लोग इस राज्य में जाना चाहते हो तो हो जाओ सावधान, 233 सड़कें बंद

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश के लोगों का उत्तराखंड में आना जाना लगा ही रहता है। लेकिन अगर इस समय आप उत्तराखंड जाना चाहते हो तो सावधान हो जाओ। उत्तराखंड के देहरादून में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश से बड़ी संख्या में सड़कें बंद हो गई हैं। इससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को किल्लतों का सामना करना पड़ रहा है।

लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को राज्य में 115 सड़कें बंद हुई। जिससे कुल बंद सड़कों की संख्या 305 हो गई। हालांकि देर सांय तक 72 सड़कों को खोल दिया गया।

जिससे अब 233 सड़कें बंद रह गई हैं। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता हरिओम शर्मा ने बताया कि राज्य में बंद सड़कों में से दो राष्ट्रीय राजमार्ग, 10 राज्य मार्ग और सात जिला मार्ग बंद हैं। लोक निर्माण विभाग की 139 जबकि पीएमजीएसवाई की 94 सड़कें बंद हैं। बंद सड़कों को खोलने के लिए 338 जेसीबी और पोकलैंड मशीनें लगाई गई है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.