आपराधिक गैंग बनाने के लिए लोगों ने पेट्रोप पंप के सुरक्षाकर्मी की लूटी बंदूक

आपराधिक गैंग बनाने के लिए लोगों ने पेट्रोप पंप के सुरक्षाकर्मी की लूटी बंदूक

आपराधिक गैंग बनाने के लिए लोगों ने पेट्रोप पंप के सुरक्षाकर्मी की लूटी बंदूक

Tricity Today | आपराधिक गैंग बनाने के लिए लोगों ने पेट्रोप पंप के सुरक्षाकर्मी की लूटी बंदूक

मुरादनगर मेरठ हाईवे पर बसंतपुर सैंतली गांव के पास पेट्रोल पंप पर गार्ड को गोली मारकर बंदूक को लूटने वाले तीन बदमाशों को मुरादनगर पुलिस ने लूट की बंदूक समेत गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने गार्ड को गोली मारकर घायल कर दिया था।

मुरादनगर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया गत 16 अगस्त की रात को बदमाशों ने पेट्रोल पंप के चौकीदार सर्वेश को गोली मार कर उसकी बंदूक लूट कर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन बदमाश मनीष पुत्र राजकुमार, विनीत उर्फ हरि सिंह पुत्र गंगा शरण, मनोज पुत्र रेवती शरण निवासी ग्राम भिक्कनपुर को नवीपुर रोड पैरिफेरल रोड़ के नीचे से गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लूटी गई लाइसेंसी बंदूक, तीन जिंदा कारतूस, तंमचा, गलत नंबर लगी पैशन प्रो बाइक बरामद किया गया। वही आरोपी का साथी राहुल मौके से फरार हो गया। मनोज पूर्व में जेल में बंद रह चुका है। 

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी मनोज एक गैंग बनाना चाहता था। गैंग को चलाने के लिए हथियारों की जरूरत थी। लूट की योजना मनोज ने घूकना स्थित अपने घर पर बनाई थी। जिसके बाद लूट की वारदाता को अंजाम देने के लिए आरोपी बंसतपुर सैंतली स्थित राधेश्याम पैट्रोल पंप पर पहुंचकर गार्ड सर्वेश को पिस्टल से गोली मारकर घायल कर दिया था। जिसके बाद आरोपी गार्ड की बंदूक लूटकर ले गये। बंदूक को आरोपियों ने गोविदपुर स्थित सुनसान मकान में छुपाकर रख दिया था। वहां लूटकर भागते समय राहुल की पिस्टल से गोली चल गई थी। जो कि मनीष के कूल्हे मं लग गई, जो कि घायल है।  

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.