श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट से नोएडा इस्कॉन मंदिर तक लोगों ने की साइकल यात्रा, दिया यह संदेश

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट से नोएडा इस्कॉन मंदिर तक लोगों ने की साइकल यात्रा, दिया यह संदेश

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट से नोएडा इस्कॉन मंदिर तक लोगों ने की साइकल यात्रा, दिया यह संदेश

Tricity Today | श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट से नोएडा इस्कॉन मंदिर तक लोगों ने की साइकल यात्रा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बुधवार को मनाया गया। लेकिन इस पर्व पर कोरोना वायरस के संक्रमण का साया होने के कारण इस बार मंदिरों में रौनक बेहद फीकी रही। हालांकि, मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। लेकिन, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में साइकलिंग क्लब के सदस्यों ने इसे यह त्यौहार कुछ अलग और खास अंदाज में मनाया है। इन लोगों ने 30 किलोमीटर साइकिल चलाकर जन्माष्टमी पर्व मनाया है। 

इन लोगों में पर्यावरण के प्रति शहर के निवासियों को जागरूक करने के लिए यह साइकिल रैली निकाली है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट साइकलिंग क्लब के उपाध्यक्ष अमनप्रीत सिंह ने बताया कि क्लब में 100 सदस्य हैं। बुधवार को कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर उनके क्लब के 20 सदस्यों ने 30 किलोमीटर की साइकिल यात्रा की है। यह साइकिल यात्रा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार मूर्ति गोल चक्कर से सुबह 5:30 बजे प्रारंभ हुई। करीब 30 किलोमीटर दूर नोएडा के इस्कॉन मंदिर पर जाकर समाप्त हुई।

उन्होंने बताया कि साइकिलिंग करने वाले लोग ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटियों में रहते हैं। जन्माष्टमी के पर्व पर कोरोना वायरस का साया है। इस कारण लोगों ने अपने-अपने घरों पर यह पर्व पर्व मना रहे हैं। इस्कॉन मंदिर पर पहुंचकर क्लब के सदस्यों ने बाहर से ही भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। इसके अलावा इस्कॉन मंदिर के पास वाले फ्लाईओवर के नीचे बनी भगवान की पेंटिंग के पास भी क्लब के सदस्यों ने फोटो खिंचवाई। साइकिल चलाने वालों में क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार, गौरव गुप्ता, यशवंत कुमार, गौरव चंद्रा आदि मौजूद रहे। 

साइकिल चलाकर पर्यावरण का भी संदेश दिया
ग्रेटर नोएडा वेस्ट साइकलिंग क्लब के उपाध्यक्ष अमनप्रीत सिंह का कहना है कि साइकिलिंग करने का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना भी है। क्योंकि, जिस प्रकार से हरियाली समाप्त हो रही है। उसका प्रमुख कारण प्रदूषण बढ़ना है। ऐसे में लोग साइकिल का प्रयोग करके वातावरण को दूषित होने से बचा सकते हैं।

15 अगस्त के दिन साइकिल यात्रा की जाएगी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट साइकलिंग क्लब के उपाध्यक्ष अमनप्रीत सिंह का कहना है कि कृष्ण जन्माष्टमी के 3 दिन बाद स्वतंत्रता दिवस है। उस दिन भी क्लब के सदस्य साइकिल यात्रा करेंगे। वह यात्रा कितनी लंबी होगी, इस पर विचार किया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.