ग्रेटर नोएडा में परी चौक मेट्रो स्टेशन के पास बेहोश मिले व्यक्ति की मौत, जेब में मिली चिट्ठी

ग्रेटर नोएडा में परी चौक मेट्रो स्टेशन के पास बेहोश मिले व्यक्ति की मौत, जेब में मिली चिट्ठी

ग्रेटर नोएडा में परी चौक मेट्रो स्टेशन के पास बेहोश मिले व्यक्ति की मौत, जेब में मिली चिट्ठी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के परी चौक मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस को एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने उसकी पहचान करने की कोशिश की। उसकी जेब में एक पत्र मिला। जिसमें उसके परिवार वालों के नम्बर लिखे थे। उसके परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। 

अपर उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि परी चौक मेट्रो स्टेशन के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

उन्होंने बताया कि उसकी जेब में एक पत्र था, जिसमें उसके परिवार वालों के नम्बर लिखे थे। उसके परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। पांडे ने बताया कि मृतक की पहचान दिलीप मल्ला (24 वर्ष) के रूप में हुई है। वह बिहार का रहने वाला था।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार वालों का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह पांच महीने पहले बिना बताए घर से चला गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.