आज रात 8 बजे फिर देश को संबोधित करेंगे PM मोदी

आज रात 8 बजे फिर देश को संबोधित करेंगे PM मोदी

आज रात 8 बजे फिर देश को संबोधित करेंगे PM मोदी

Tricity Today | PM Narendra Modi

देश में लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना वायरस के मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी आज शाम को 8 बजे राष्ट्र को संबोधन देंगे। इससे पहले 19 मार्च को पीएम ने देश को संबोधित किया था और जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था। प्रधानमंत्री ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह आज रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे, इस दौरान कोरोना वायरस पर कुछ अहम जानकारियां साझा करेंगे। देश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 500 के पार हो चुकी है और अबतक 10 मौत हो गई हैं। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारों ने लॉकडाउन का ऐलान किया था, कई राज्यों में कर्फ्यू भी लगाया गया है।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात समेत देश के कुल 30 राज्यों ने पूर्ण रूप से लॉकडाउन का ऐलान किया है। इसके अलावा लोगों को सख्त हिदायत दी जा रही है कि लोग घरों से बाहर ना निकलें। पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी एक्शन भी लिया है।

बता दें कि कोरोना वायरस के चलते देश के 30 राज्यों में लॉकडाउन किया गया है। लेकिन सोमवार को जो तस्वीरें आई थीं उनमें देखने को मिला था कि लोग सड़कों पर आ रहे हैं और लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। खुद प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लोगों से अपील की थी कि वे लॉकडाउन को गंभीरता से लें और राज्य सरकार कानून का पालन करवाएं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.