BREAKING NEWS : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिस ने भू-माफिया को गिरफ्तार किया

BREAKING NEWS : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिस ने भू-माफिया को गिरफ्तार किया

BREAKING NEWS : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिस ने भू-माफिया को गिरफ्तार किया

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में अवैध रूप से प्लॉट काटने का आरोप है। गौतमबुद्ध नगर सेंट्रल के अपर पुलिस उपायुक्त अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने शुक्रवार को एक सूचना के आधार पर हबीब पुत्र रियाजुद्दीन को गिरफ्तार किया है। वह दिल्ली का रहने वाला है।

अंकुर अग्रवाल ने बताया कि हबीब एक कुख्यात भू-माफिया है। उसने ग्रेटर नोएडा में हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में प्लॉट देने के नाम पर लोगों से लाखों रूपये की ठगी की है। उन्होंने बताया कि पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। जिला प्राशासन की रिपोर्ट पर हबीब के खिलाफ भूमाफिया अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा चुकी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.