नोएडा : पटाखा फोड़ने और बेचने वाले 37 लोग पुलिस ने गिरफ्तार किए

नोएडा : पटाखा फोड़ने और बेचने वाले 37 लोग पुलिस ने गिरफ्तार किए

नोएडा : पटाखा फोड़ने और बेचने वाले 37 लोग पुलिस ने गिरफ्तार किए

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

उच्चतम न्यायालय, उत्तर प्रदेश सरकार और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से पटाखा जलाने वाले लोगों के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने सोमवार को कड़ी कार्रवाई की है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस के मीडिया प्रभारी ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करके अवैध रूप से पटाखा फोड़ने वाले 20 व्यक्तियों को सूरजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि थाना फेस-3 पुलिस ने अवैध रूप से पटाखा फोड़ने वाले 15 व्यक्तियों के गिरफ्तार किया है। वहीं, दादरी पुलिस ने अवैध रूप से पटाखा बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया।

दो तस्कर गिरफ्तार, ढाई किलोग्राम गांजा बरामद

थाना बादलपुर पुलिस ने सोमवार को एक सूचना के आधार पर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से ढाई किलो गांजा तथा दो चाकू बरामद किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ये लोग लूटपाट व मादक द्रव्य बेचने के धंधे में काफी दिनों से संलिप्त हैं।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र कुमार ने बताया कि बादलपुर पुलिस ने सोमवार को एक सूचना के आधार पर अरबाज पुत्र इकरामुद्दीन निवासी जनपद बुलंदशहर तथा फराज पुत्र रहीस निवासी जनपद बुलंदशहर को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने ढाई किलो गांजा तथा दो चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाश इससे पूर्व लूटपाट व गैंगस्टर एक्ट के मामले में जेल जा चुके हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.