नोएडा में सीएए के समर्थन में विवादित पोस्टर लगा रहे 5 लोग गिरफ्तार

नोएडा में सीएए के समर्थन में विवादित पोस्टर लगा रहे 5 लोग गिरफ्तार

नोएडा में सीएए के समर्थन में विवादित पोस्टर लगा रहे 5 लोग गिरफ्तार

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

नागरिकता संशोधन कानून के सर्मथन में नोएडा में एनटीपीसी कट के पास विवादित पोस्टर लगाने वाले 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये लोग फ्लाईओवर और दूसरी इमारतों पर पोस्टर चिपका रहे थे। पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है। उनके पास से भारी संख्या में विवादित पोस्टर भी बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए लोगों ने पुलिस को बताया कि ये हिंदू सेना के सुरजीत यादव के कहने पर पोस्टर लगा रहे थे। उसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 48 पोस्टर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि सुरजीत फरार हो गया है। पोस्टरों पर कुछ विशेष लोगों, शिक्षण संस्थाएं और राजनीतिक पार्टियों के नाम लिखकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.