ग्रेटर नोएडा: शेरू की महापंचायत में जाने पर पुलिस ने लोगों को गिरफ्तार किया, गाड़ी भी सीज की

ग्रेटर नोएडा: शेरू की महापंचायत में जाने पर पुलिस ने लोगों को गिरफ्तार किया, गाड़ी भी सीज की

ग्रेटर नोएडा: शेरू की महापंचायत में जाने पर पुलिस ने लोगों को गिरफ्तार किया, गाड़ी भी सीज की

Google Image | शेरू की महापंचायत

रविवार को दोपहर को बादलपुर पुलिस ने चिटहेरा गांव में पंचायत करने जा रहे हिंदू शेर सेना के पंद्रह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। ये लोग शेरू हत्या कांड में चिटहेरा गांव में शिव मंदिर पर पंचायत करने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने दो गाडियों को सीज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। 

गत मंगलवार को नई आबादी में चिटहेरा गांव के शेरू भाटी की हत्या कर दी थी। हत्या के आरोप में विशेष समुदाय के तीन आरोपी जेल जा चुके है। शुक्रवार को हत्या कांड के विरोध में महापचायत की गई थी जिसके बाद पुलिस ने 214 लोगों के खिलाफ मुदकाम दर्ज किया था। 

रविवार को बादलपुर पुलिस ने हिंदू शेर सेना के करीब पंद्रह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है दो कारों में सवार होकर विक्रम सिंह, विकास मेहतो, धीरज, सुभाष, रोहित, मोनू , राजन और चुतर्वेदी समेत कई लोग चिटहेरा गांव जा रहा था इन लोगों को शिव मंदिर पर पंचायत करने की योजना थी। इंहे बादलपुर पुलिस ने सादापुर की झाल के पास गिरफ्तार कर लिया । एसओ बादलपुर धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि फेसबुक पर भडकाऊ पोस्ट के मामले मे एक एफआईआर दर्ज की गई है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.