BREAKING : राहुल प्रियंका को गिरफ्तार कर बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट ले गई पुलिस, दिल्ली वापस भेजने की तैयारी

BREAKING : राहुल प्रियंका को गिरफ्तार कर बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट ले गई पुलिस, दिल्ली वापस भेजने की तैयारी

BREAKING : राहुल प्रियंका को गिरफ्तार कर बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट ले गई पुलिस, दिल्ली वापस भेजने की तैयारी

Tricity Today | राहुल प्रियंका को गिरफ्तार कर बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट ले गई पुलिस

गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत सभी कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेकर ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट लेकर गई हैं। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में बड़े पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं। पुलिस अधिकारी लगातार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से अपील कर रहे हैं कि वह वापस दिल्ली चले जाएं। लेकिन राहुल गांधी इस बात पर अड़े हुए हैं कि वह वापस दिल्ली नहीं जाएंगे।

राहुल गांधी का कहना है कि वह हाथरस पीड़ित परिवार से मिलकर ही वापस दिल्ली लौटेंगे। राहुल गांधी ने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि वह अकेले ही हाथरस जाना चाहते हैं। इस पर पुलिस अधिकारी लगातार राहुल गांधी को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में हाथरस पीड़िता परिजन से मिलने जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राहुल गांधी ने कहा है कि पुलिस ने उनको लाठी मारकर नीचे गिराया है। बताओ कौन- सी धारा पर गिरफ्तार कर रहे हो। मीडिया को समझाइए। मैं अकेला जाना चाह रहा हूं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.