किशोरी से दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया

किशोरी से दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया

किशोरी से दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

-पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया मुकदमाganga-सेक्टर-66 मामूरा से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार

थाना फेस 3 पुलिस ने सेक्टर 66 मामूरा से एक दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी ने पड़ोस में रहने वाली एक 13 वर्षीय किशोरी को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति परिवार के साथ सेक्टर 66 मामूरा में रहते हैं। उनकी 13 वर्षीय बेटी सोमवार शाम घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाला रामू अनुरागी वहां पहुंच गया। आरोप है कि रामू ने किशोरी को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी। जब परिजन घर पहुंचे तो किशोरी ने उन्हें घटना के बारे में बताया। थाना प्रभारी अमित कुमार सिह का कहना है कि आरोपी रामू अनुरागी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मूलरूप से छतरपुर मध्य प्रदेश का रहने वाला है। हाल में आरोपी सेक्टर 66 मामूरा में पीड़िता के पड़ोस में रह रहा था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.