नोएडा में हाथरस कांड के खिलाफ प्रदर्शन कर रखे कांग्रेसियों को पुलिस ने पीटा, सड़कों पर घसीटा

नोएडा में हाथरस कांड के खिलाफ प्रदर्शन कर रखे कांग्रेसियों को पुलिस ने पीटा, सड़कों पर घसीटा

नोएडा में हाथरस कांड के खिलाफ प्रदर्शन कर रखे कांग्रेसियों को पुलिस ने पीटा, सड़कों पर घसीटा

Tricity Today | नोएडा में हाथरस कांड के खिलाफ प्रदर्शन कर रखे कांग्रेसियों को पुलिस ने पीटा, सड़कों पर घसीटा

पश्चिम उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस ने बुधवार को हाथरस कांड के खिलाफ नोएडा में प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेसियों को लाठियों से पीटा और सड़कों पर घसीटा गया। पुलिस ने युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके घंटों हिरासत में रखा है।

युवा कांग्रेस के ओमवीर यादव और जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर के नेतृत्व में हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने और उत्तर प्रदेश सरकार में बढ़ते बलात्कार के खिलाफ नोएडा सेक्टर-15 रोड को जाम करके प्रदर्शन कर रहे थे। 

कांग्रेसियों का कहना है कि पुलिस ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमबीर यादव, राष्ट्रीय सचिव हेमंत ओगले, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम नागर, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौतम अवाना, महानगर उपाध्यक्ष ललित अवाना, सनी नागर सहित 14 कार्यकर्ताओ को हिरासत में लिया और सेक्टर-20 थाने ले गए।

प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का फर्जी नारा देने वालों की सरकार में बेटियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है। हाथरस की बेटी के साथ बलात्कार करने वाले दोषियो के साथ योगी सरकार की पुलिस भी उतनी ही दोषी है। 

पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि पुलिस ने रात 2 बजे हिन्दू रीति-रिवाजों को दरकिनार करते हुए पेट्रोल डालकर शव को जला दिया। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हेमंत ओगले ने कहा कि हिन्दू मुस्लिम की बात करके देश के युवाओं को भटकाने का भाजपा का नाटक अब नहीं चलेगा।

युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम नागर ने कहा की आज उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बन चुका है। प्रदेश मे बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौतम अवाना ने कहा कि तानाशाही सरकार के खिलाफ कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता प्रदर्शन करता रहेगा। महानगर उपाध्यक्ष ललित अवाना ने कहा कि हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा।  इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक और हाथापाई हुई।

पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक और हाथापाई हुई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठियां भी चलाई हैं। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो विरोध किया। जिसके चलते जमकर धक्का-मुक्की हुई। 

कई-कई पुलिस वालों ने एक-एक कांग्रेसी को सड़कों पर घसीट घसीट कर हिरासत में लिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओमबीर यादव, राष्ट्रीय सचिव हेमंत ओगले, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम नागर, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौतम अवाना, महानगर उपाध्यक्ष ललित अवाना, महानगर अध्यक्ष साबुद्दीन, प्रदेश सचिव सनी नागर, महानगर महासचिव अशोक शर्मा, पीसीसी सदस्य सतेंदर शर्मा, लियाकत चौधरी, अकबर चौधरी, यतेनदर शर्मा, विक्रम चौधरी, दयाशंकर पांडे, मथुरा प्रसाद, अनुज चौधरी, जावेद खान आदि मौजूद थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.