Noida: मजदूर को जबरन मकान से निकाल रहे मालिक को समझाने पहुंची पुलिस, दो कांस्टेबल पर जानलेवा हमला

Noida: मजदूर को जबरन मकान से निकाल रहे मालिक को समझाने पहुंची पुलिस, दो कांस्टेबल पर जानलेवा हमला

Noida: मजदूर को जबरन मकान से निकाल रहे मालिक को समझाने पहुंची पुलिस, दो कांस्टेबल पर जानलेवा हमला

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में प्रवासी मजदूर ने किराया नहीं दिया। इस पर उसका मकान मालिक मंगलवार को जबरन मकान खाली करवा रहा था। इस बात की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर मकान मालिक के आदमी ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस वालों ने मकान की देखरेख करने वाले बनवारी को समझाने का प्रयास किया। बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार किराया नहीं देने पर किसी मजदूर को मकान से नहीं निकाल सकता है। इस बात पर वह आक्रोशित हो गया। मौके पर पहुंचे दोनों पुलिसकर्मी बृजपाल और लक्ष्मण के ऊपर लोहे की सरिया व चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में दोनों पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

उन्होंने बताया कि दोनों को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त नोएडा सेंट्रल हरीश चंदर ने बताया कि इस मामले में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बनवारीलाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने हत्या के प्रयास में प्रयोग किया गया चाकू और सरिया बरामद किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.