तीन कैंटर में बैठकर एमपी जा रहे 150 प्रवासी मजदूर पकड़े गए, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद पुलिस में झड़प

तीन कैंटर में बैठकर एमपी जा रहे 150 प्रवासी मजदूर पकड़े गए, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद पुलिस में झड़प

तीन कैंटर में बैठकर एमपी जा रहे 150 प्रवासी मजदूर पकड़े गए, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद पुलिस में झड़प

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी से तीन कैंटरो में बैठकर मध्यप्रदेश जा रहे करीब 150 प्रवासी मजदूरों को गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रोक लिया। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद इन्हें वापस गाजियाबाद बाद जाने का आदेश दिया। मजदूर नेशनल हाईवे के रास्ते विजय नगर थाना क्षेत्र में पहुंच गए। वहां पहुंचते ही विजय नगर थाना पुलिस ने मजदूरों को रोक लिया और समझा कि इन्हें गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने गाजियाबाद में प्रवेश करवाया है। इसके बाद दोनों जिले के पुलिस अधिकारियों में नोकझोंक हो गई। आखिर में पता चला कि यह लोग गाजियाबाद के खोड़ा से ही मध्य प्रदेश जाने के लिए निकले हैं। दोनों जिलों की पुलिस के बीच सुलह हुई कि मजदूरों को जरूरी राशन दिलवाकर वापस थोड़ा भेज दिया जाए।

गाजियाबाद सीमा पर खोड़ा कॉलोनी के पास से करीब 150 से अधिक लोग तीन कंटेनर में बैठकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट होते हुए जा रहे थे। तिगरी गोल चक्कर के पास बिसरख पुलिस ने तीनों कंटेनर को रोक लिया। रोककर जांच की तो उसमें यह लोग मिले। इनमें  महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी थे। बताया गया कि कंटेनर में सवार लोग एमपी जा रहे थे। 

बिसरख थाना प्रभारी मुनीश चौहान ने बताया कि कंटेनरों में मौजूद लोगों को एक एनजीओ के माध्यम से भोजन करवाया गया। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस को सूचना दी गई। इस मामले में दोनों जिलो की पुलिस के बीच टकराव भी हुआ। लेकिन बाद में दोनों जिलों की पुलिस ने किसी तरह प्रवासियों को समझाया कि जल्द ही सरकार की ओर से कदम उठाए जाएंगे और लोगों को बसों के माध्यम से उनके घर मध्य प्रदेश भिजवाने का प्रयास करेंगे। इसके बाद लोगों को उन्हीं कंटेनरों में वापस खोड़ा उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.