SPECIAL NEWS: पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह 10 तरह से नोएडा में सुधारेंगे पुलिसिंग

SPECIAL NEWS: पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह 10 तरह से नोएडा में सुधारेंगे पुलिसिंग

SPECIAL NEWS: पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह 10 तरह से नोएडा में सुधारेंगे पुलिसिंग

Tricity Today | Newly Appointed Police Commissioner of Noida Alok Singh taking his charge in Greater Noida Police headquarters

गौतमबुद्ध नगर के पहले पुलिस आयुक्त बनकर आए आईपीएस आलोक सिंह ने बुधवार की दोपहर 12 बजे सुरजपुर पुलिस मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण कियाgangaआलोक सिंह ने काम शुरू करने के लिए मीडिया को अपनी 10 प्राथमिकताएं बताईं। महिलाओं से अपराध, सायबर क्राइम और इंडस्ट्री के लिए अलग विभाग काम करेंगे

गौतमबुद्ध नगर के पहले पुलिस कमिश्नर आईपीएस आलोक सिंह ने बुधवार को करीब 12 बजे चार्ज ले लिया है। वह डीसीपी और एडीसीपी के साथ सूरजपुर पुलिस हेड क्वार्टर पहुंचे और विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने अपनी 10 प्राथमिकताएं बताई हैं और कहा कि उन्हीं पर काम करेंगे। उनके साथ नवनियुक्त डिप्टी कमिश्नर डा.मीनाक्षी कात्यायान, डिप्टी कमिश्नर आरके सिंह, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर नोएडा अंकुर अग्रवाल और एडिशनल डिप्टी कमिश्नर रूरल कुमार रणविजय सिंह मौजूद रहे।


1.     महिलाओं से अपराध रोकने के लिए अलग विभाग और अधिकारी होंगे
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में महिलाओं और युवतियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ रोकने के लिए एक स्पेशल टीम बनेगी। डीसीपी स्तर की अधिकारी पूरी टीम की निगरानी करेंगी। जबकि, उनके सहयोग के लिए तीन एसीपी और 400 महिला पुलिस कर्मियों को रखा जाएगा। इस विभाग को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। कमिश्नर ने काह, शहर में बड़ी संख्या में मल्टीनेशनल कंपिनयां और औद्योगिक क्षेत्र हैं। वहां महिलाएं काम करती हैं। कार्य स्थलों पर छेड़छाड़ रोकने के लिए भी काम किया जाएगा।


2.     प्रदेश में सबसे ज्यादा साइबर अपराध, रोकने के लिए आईटी एक्सपर्ट अधिकारी नियुक्त होंगे
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने कहा, गौतमबुद्ध नगर में सबसे ज्यादा साइबर अपराध होते हैं। इन अपराधों को रोकने के लिए आईटी एक्सपर्ट अधिकारियों की टीम तैनात की जाएगी। प्रयास किया जाएगा कि जिले में एक वल्र्ड क्लास सायबर एक्सपर्ट सेल स्थापित की जाए। जिसमें साइबर अपराध से जुड़े हर मामले देखे जाएंगे। साइबर ठगों की कमर तोड़ने के लिए भी पुलिस को दक्ष बनाया जाएगा।


3.     एक्सप्रेस वे और हाइवे पर होने वाले अपराध रोके जाएंगे
गौतमबुद्ध नगर विकसित जिला है। यहां से यमुना एक्सप्रेस, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे और नेशनल हाइवे-91 गुजर रहे हैं। इन मार्गों पर अपराध होते हैं। पेट्रोलिंग की कमी है। हाईवे और एक्सप्रेस वे पर पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी।


4.     दोनों शहरों में इंडस्ट्री और उद्यमियों को सुरक्षा सबसे पहले दी जाएगी
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा औद्योगिक शहर हैं। यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण तेजी से विकसित हो रहा है। वहां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का काम शुरू होने वाला है। तीनों प्राधिकरण क्षेत्रों में अगले कुछ वर्षों के दौरान बड़ा आर्थिक निवेश होगा। ऐसे में उद्योगों को सुरक्षा देना हमारी प्राथमिकता रहेगी। यह शहर प्रदेश की आर्थिक राजधानी है। यहां उद्यमियों को असुरक्षित महसूस करने की जरूरत नहीं है। इंडस्ट्री से जुड़े मामले सुनने के लिए विशेष अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी।


5.     पुलिस आम आदमी से भावनात्मक रिश्ता कायम करेगी
इस पुलिसिंग सिस्टम में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी नहीं होगी। माना जाता है कि आम आदमी पुलिस के मुकाबले प्रशासनिक अधिकारी से बेहतर ढंग से अपनी बात कह पाता है। इस पर कमिश्नर ने कहा, हम आम आदमी से भावनात्मक रिश्ता बनाएंगे। पूरा पुलिस फोर्स इस दिशा में काम करेगा। आम आदमी को पुलिसिंग में बदलाव नजर आएगा। पुलिस लोगों को सहयोग करेगी और मृदुभाषी बनेगी।


6.     शहर में अपराध कहीं भी हो, उसकी एफआईआर किसी भी थाने में दर्ज होगी
कमिश्नर ने यह बड़ी बात कही। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति के साथ पूरे शहर में अपराध कहीं भी हुआ हो, वह जिस थाने में जाएगा उसकी एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी। घटनास्थल अगर दूसरे थानाक्षेत्र में होगा तो एफआईआर वहां भेज दी जाएगी। लेकिन, किसी को भी भटकना नहीं पड़ेगा। हर छोटे से बड़े अपराध में एफआईआर दर्ज होगी।


7.     नोएडा और ग्रेटर नोएडा की खराब यातायात व्यवस्था सुधारी जाएगी
कमिश्नर ने कहा पुलिस पूरी तरह जवाबदेह होगी लेकिन शहरी को भी अनुशासित होना चाहिए। नोएडा और ग्रेटर नोएडा खराब यातायात व्यवस्था के लिए बदनाम हैं। हम सबसे पहले दोनों शहरों में यातायात दुरुस्त करेंगे। नियम तोड़ने वाले बचेंगे नहीं और न ही छोड़े जाएंगे। सिफारिशों पर सुनवाई नहीं की जाएगी। जुर्माना लगाया जाएगा। गंभीर प्रकृति के उल्लंघनों में एफआईआर दर्ज होंगी।


8.     संगठित अपराध नहीं होने देंगे, गैंगस्टर अपराधी जिले से बाहर या जेल में होंगे
आलोक सिंह ने कहा कि गैंगस्टर, गुंडे और आर्थिक लाभ लेने के लिए अपराध करने वाले संभल जाएं। संगठित अपराध और इसके सरगनाओं की कमर तोड़ दी जाएगी। इस मामले में किसी भी तरह की नरमी नहीं होगी। कमिश्नर ने साफ संदेश दिया कि गैंगस्टर जिला छोड़ दें, जेल में रहें या अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। कमिश्नर ने कहा, हमारा एक ही मकसद भयमुक्त वातावारण तैयार करना है।


9.     पुलिस संसाधनों से लैस होगी। अत्याधुनिक वाहन, उपकरण और हथियार मिलेंगे
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पुलिस कर्मियों की संख्या शासन ने बढ़ा दी है। पहले से दोगुना ज्यादा पुलिसकर्मी जिले में होंगे। पुलिस को संसाधनों से लैस किया जाएगा। पेट्रोलिंग, चैकिंग और मुकदमों की जांच के लिए अत्याधुनिक वाहन, हथियार और उपकरण दिए जाएंगे। थानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। थानों में पुलिसकर्मियों की संख्या में इजाफा किया जाएगा।


10.    थानों का नए सिरे परिसीमन किया जाएगा। सीमा विवाद नहीं होंगे
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई थानों की सीमा अव्यवस्थित हैं। जिससे आपराधिक वारदातों के बाद अकसर दो-दो और दो-तीन थानों की पुलिस उलझ जाती है। कमिश्नर ने कहा, यह समस्या नहीं रहेगी। सारे थानों का नए सिरे से परिसीमन कर दिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.