पुलिस कमिश्नर ने ध्वजारोहण किया, सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित किए, बोले- आम आदमी की सुरक्षा सर्वोपरि

पुलिस कमिश्नर ने ध्वजारोहण किया, सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित किए, बोले- आम आदमी की सुरक्षा सर्वोपरि

पुलिस कमिश्नर ने ध्वजारोहण किया, सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित किए, बोले- आम आदमी की सुरक्षा सर्वोपरि

Tricity Today | पुलिस कमिश्नर ने ध्वजारोहण किया, सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित किए

शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने आयुक्त कार्यालय सेक्टर-108 और पुलिस लाइन सूरजपुर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने देश की एकता की रक्षा करने व उसे मजबूत बनाने में योगदान करने की शपथ दिलाई। पुलिस कर्मियों द्वारा कोरोना महामारी के दौरान लोगों की सहायता करने के लिए उनकी सराहना की। भविष्य की चुनौतियों से लड़ने के लिए पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही जनजीवन को सामान्य बनाने हेतु प्रयासरत रहते हुए कर्तव्यनिष्ठा से अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करने के लिये प्रोत्साहित किया। 

पुलिस कमिश्नर ने टेक्नोलॉजी के उपयोग को देखते हुए सभी थाना क्षेत्रों के लिए एमडीटी टेबलेट वितरित किये। जिससे कार्य को सुगमता और पारदर्शिता के साथ किया जा सके। जिससे और अधिक बेहतर जनसहयोगी सेवाएं दी जा सकें। इसके पश्चात पुलिस आयुक्त द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया गया। पुलिस आयुक्त द्वारा पुलिस लाईन सूरजपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद गौतमबुद्धनगर में नियुक्त 11 अधिकारियों और कर्मचारियों को सराहनीय सेवाओं के लिये “सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह" प्रदान किए। 

आपरेशनल कार्य के लिये पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह “सिल्वर पदक" और सेवाभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह “सिल्वर पदक" दिए हैं। 

-सराहनीय सेवाओं के लिये सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह

उपनिरीक्षक अवधेश कुमार यादव

यह उपनिरीक्षक पुलिस विभाग मे दिनांक 16.08.1981 को जनपद रामपुर से सेवायोजित होकर इनके द्वारा अपनी सेवायें जनपद-बिजनौर, गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्धनगर में प्रदान की गयी है। इनके द्वारा पुलिस विभाग मे की गयी सराहनीय सेवाओ के लिये इन्हे सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया है।

मुख्य आरक्षी सुरेशपाल 

यह मुख्य आरक्षी पुलिस विभाग मे दिनांक 01.02.1982 को जनपद मुजफ्फरनगर से सेवायोजित होकर इनके द्वारा अपनी सेवायें जनपद गाजियाबाद, जीआरपी आगरा, जीआरपी मुरादाबाद, जनपद मेरठ, एटा, अलीगढ व गौतमबुद्धनगर मे प्रदान की गयी हैं। इनके द्वारा पुलिस विभाग मे की गयी सराहनीय सेवाओ के लिये इन्हे सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया है।

मुख्य आरक्षी यतेन्द्र

यह मुख्य आरक्षी पुलिस विभाग मे दिनांक 25.07.1984 को जनपद इलाहाबाद से सेवायोजित होकर इनके द्वारा अपनी सेवायें जनपद मेरठ, गौतमबुद्धनगर, जीआरपी आगरा व गौतमबुद्धनगर मे प्रदान की गयी हैं। इनके द्वारा पुलिस विभाग मे की गयी सराहनीय सेवाओ के लिये इन्हे सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया है।

-ऑपरेशनल कार्य के लिये पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर पदक

श्रद्धा, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध/यातायात 

श्रद्धा भारतीय पुलिस सेवा मे दिनांक 18.12.2017 को सेवायोजित हुई हैं। गौतमबुद्धनगर मे दिनांक 02.09.2019 से नियुक्त हैं तथा वर्तमान मे सहायक पुलिस आयुक्त अपराध/यातायात के पद पर नियुक्त हैं। इनके द्वारा किये गये आॅपरेशनल कार्य के लिये इन्हे पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर पदक से सम्मानित किया गया है।

विशाल पांडेय,अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा

विशाल पांडेय, प्रांतीय पुलिस सेवा मे दिनांक 01.08.2006 को सेवायोजित हुये हैं तथा दिनांक 11.02.2020 को अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये है। इस कमिश्नरेट मे दिनांक 17.06.2020 से अपर पुलिस उपायुक्त, ग्रेटर नोएडा के पद पर नियुक्त है। इनके द्वारा पूर्व नियुक्त के जनपद मे पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्ति के दौरान किये गये आपरेशनल कार्य के लिये इन्हे पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर पदक से सम्मानित किया गया है।

मुख्य आरक्षी भरत सिंह

यह मुख्य आरक्षी पुलिस विभाग मे दिनांक 20.08.1986 को जनपद लखनऊ से सेवायोजित होकर इनके द्वारा अपनी सेवायें जनपद गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर मे प्रदान की गयी हैं। इनके द्वारा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर मे डायल-112 मे नियुक्त रहकर किये गये आपरेशनल कार्य के लिये इन्हे पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर पदक से सम्मानित किया गया है।

मुख्य आरक्षी अनुरूद्ध कुमार

यह मुख्य आरक्षी पुलिस विभाग मे दिनांक 01.08.1994 को जनपद गाजियाबाद से सेवायोजित होकर इनके द्वारा अपनी सेवायें सेलटैक्स नोएडा, जनपद गाजियाबाद व जनपद गौतमबुद्धनगर मे प्रदान की गयी हैं। इनके द्वारा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर डायल-112 मे नियुक्त रहकर किये गये आॅपरेशनल कार्य के लिये इन्हे पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर पदक से सम्मानित किया गया है।
 
आरक्षी सर्वेश कुमार

यह आरक्षी पुलिस विभाग मे दिनांक 01.01.2011 को जनपद गाजियाबाद से सेवायोजित होकर इनके द्वारा अपनी सेवायें जनपद हापुड-गौतमबुद्धनगर मे प्रदान की गयी हैं। इनके द्वारा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर मे डायल-112 मे नियुक्त रहकर किये गये आॅपरेशनल कार्य के लिये इन्हे पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर पदक से सम्मानित किया गया है।

आरक्षी अमित कुमार

यह आरक्षी पुलिस विभाग मे दिनांक 02.12.2015 को जनपद मुरादाबाद से सेवायोजित होकर इनके द्वारा अपनी सेवायें जनपद गौतमबुद्धनगर मे प्रदान की गयी हैं। इनके द्वारा किये गये आॅपरेशनल कार्य के लिये इन्हे पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह -सिल्वर पदक से सम्मानित किया गया है।

-सेवाभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर पदक

उपनिरीक्षक नासिर अली जैदी

यह उपनिरीक्षक पुलिस विभाग मे दिनांक 03.10.1979 को जनपद मेरठ से सेवायोजित होकर इनके द्वारा अपनी सेवायें जनपद गाजियाबाद, मुरादाबाद, बिजनौर व गौतमबुद्धनगर मे प्रदान की गयी हैं। इन्हे अब तक सेवाकाल मे कोई दण्ड न मिलने एवं इनके उत्कृष्ट सेवाभिलेखो के आधार पर इन्हे पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर पदक से सम्मानित किया गया है।

मुख्य आरक्षी अशोक कुमार

यह मुख्य आरक्षी पुलिस विभाग मे दिनांक 20.12.1982 को जनपद 24 वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद से सेवायोजित होकर इनके द्वारा अपनी सेवायें 9 वी वाहिनी पीएसी, 8 वीं वाहिनी पीएसी, जनपद गाजियाबाद, सेलटैक्स गाजियाबाद, जनपद गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर मे प्रदान की गयी हैं। इन्हे अब तक के सेवाकाल मे कोई दण्ड न मिलने एवं इनके उत्कृष्ट सेवाभिलेखो के आधार पर इन्हें पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह-सिल्वर पदक से सम्मानित किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.