प्रियंका गांधी के साथ नोएडा में हुई अभद्रता पर पुलिस कमिश्नर ने जांच का आदेश दिया, खेद जताया

प्रियंका गांधी के साथ नोएडा में हुई अभद्रता पर पुलिस कमिश्नर ने जांच का आदेश दिया, खेद जताया

प्रियंका गांधी के साथ नोएडा में हुई अभद्रता पर पुलिस कमिश्नर ने जांच का आदेश दिया, खेद जताया

Google Image | Police commissioner ordered inquiry on indecency with Priyanka Gandhi

शनिवार को हाथरस जाते वक्त नोएडा डीएनडी पर प्रियंका गांधी और पुलिसकर्मियों के बीच हुई नोकझोंक के दौरान का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें एक पुलिसकर्मी प्रियंका गांधी के कपड़े पकड़कर खींच रहा है। इस मामले में गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह ने जांच का आदेश दिया है। साथ ही खेद जताया है। यह फोटो शनिवार की देर शाम कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल, प्रियंका गांधी, कांग्रेस के तमाम नेताओं और देशभर के मीडिया माध्यमों ने पब्लिश किया गया। रविवार की सुबह देशभर के अखबारों में भी यह फोटो छापा गया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ डीएनडी पर एक पुलिसकर्मी ने शनिवार को बदसलूकी की थी। इस मामले की जांच गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट करेगी। इसके लिए प्रियंका गांधी से खेद जताते हुए कहा गया है कि इस प्रकरण का कमिश्नरेट पुलिस ने स्वत: संज्ञान लिया है। इसकी जांच वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारी से कराई जा रही है। आपको बता दें कि शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिलने डीएनडी के रास्ते हाथरस जा रही थीं। राहुल और प्रियंका गांधी के काफिले को रोकने के लिए डीएनडी पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जैसे ही राहुल-प्रियंका गांधी का काफिला डीएनडी पर पहुंचा तो टोल प्लाजा के पास पुलिस से टकराव हो गया। पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया था। उस वक्त राहुल और प्रियंका गांधी हाथरस जाने के लिए कार में बैठ गए थे। 

इसके बाद राहुल और प्रियंका गांधी कार से नीचे उतरकर कार्यकर्ताओं को बचाने गए। इसी दौरान हेलमेट पहने एक सिपाही ने प्रियंका गांधी से बदसलूकी की थी। फोटो में देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी प्रियंका गांधी के गिरेबान को पकड़ रहा है। फोटो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी प्रियंका गांधी के कपड़े खींचने का प्रयास कर रहा है। इस घटना के बाद प्रियंका गांधी के साथ बदसलूकी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। लोग नोएडा पुलिस कमिश्नरेट पुलिस को लेकर तरह-तरह की बातें कह रहे थे। पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े करने लगे थे। इसके बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट बैकफुट पर आ गई। ट्वीटर पर जबाव देते हुए बताया कि इस मामले की जांच करवाई जा रही है।

पुलिस ने प्रियंका गांधी से जताया खेद

कमश्निरेट पुलिस ने ट्वीटर हैंडल से जवाब दिया है कि नोएडा पुलिस को इस घटना के लिए खेद है, जो बहुत भारी भीड़ में स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान घटी। हम प्रियंका गांधी से भी खेद प्रकट करते हैं। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने इस प्रकरण का स्वयं संज्ञान लिया है। वरिष्ठ पुलिस महिला अधिकारी द्वारा जांच की जा रही है। जांचोपरांत दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। हम महिलाओं के पूर्ण सम्मान के लिए कटिबद्घ हैं। गौतमबुद्ध नगर के अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) लव कुमार का कहना है कि इस मामले की जांच वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कराई जा रही है। जांच के बाद दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.