ग्रेनो वेस्ट में 50 लैपर्ड बाइक के पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, कमिश्नर ने कही बड़ी बात

ग्रेनो वेस्ट में 50 लैपर्ड बाइक के पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, कमिश्नर ने कही बड़ी बात

ग्रेनो वेस्ट में 50 लैपर्ड बाइक के पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, कमिश्नर ने कही बड़ी बात

Tricity Today | ग्रेनो वेस्ट में 50 लैपर्ड बाइक के पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने के लिए बिसरख कोतवाली पुलिस को 50 लैपर्ड बाइक दी गई हैं। कोतवाली में पुलिस कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई गई है। मंगलवार की शाम छह बजे परथला गोल चक्कर के पास से पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बाइकों को झंडी दिखाकर रवाना किया। यहीं से थोड़ी दूरी पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी गौरव चंदेल की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस कमिश्नर ने कहा शहर में पुलिसिंग को पूरी तरह बदल दिया जाएगा। अब अपराधियों में खौफ होगा, शहरी को घबराने की जरूरत नहीं है।

गौरव चंदेल की हत्या के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों ने सुरक्षा को लेकर मार्च किया था। गौतमबुद्ध नगर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाकर करीब दो गुनी कर दी गई है। वाहनों की संख्या और हथियार भी नए दिए गए हैं। अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता करने के लिए बिसरख कोतवाली को 50 नई बाइक दी गई हैं। कमिश्नर आलोक सिंह ने इस मौके पर कहा, ये बाइक पूरे ग्रेनो वेस्ट में 24 घंटे गश्त करेंगी। प्रत्येक बाइक पर दो पुलिस कर्मियों को तैनाती दी जाएगी। जिनमें से एक के पास हथियार रहेगा। ग्रेनो वेस्ट में लगातार हो रही लूट और चेन स्नेचिंग की वारदातों को नियंत्रित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

सभी बाइक मंगलवार की शाम छह बजे परथला गोल चक्कर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए रवाना की गईं। बाइकों के साथ पुलिस ने पूरे ग्रेनो वेस्ट में फ्लैग मार्च किया। इस पर ग्रेनो वेस्ट के निवासियों ने भी खुशी जाहिर की है। लोगों का कहना है कि पुलिस कर्मियों की संख्या और संसाधन बढ़ने से लोगों में सुरक्षा के प्रति भरोसा बढ़ेगा। लोगों ने फ्लैग मार्च के फोटो और वीडियो लिए। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। लोगों ने एक दूसरे को बधाई भी दी। सरकार और पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह को धन्यवाद भी दिया।

इस मौके पर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने कहा, शहर में स्मार्ट पुलिसिंग होगी। पुलिस को पर्याप्त संसाधन मुहैया करवाए जाएंगे। अत्याधुनिक संसाधन गौतमबुद्ध नगर पुलिस को सरकार दे रही है। कमिश्नर ने शहर के लोगों को आश्वासन दिया कि खुद को सुरक्षित महसूस करें। किसी भी अपराधी से घबराएं नहीं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.