नोएडा में 100 से ज्यादा सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुकदमा दर्ज होगा

नोएडा में 100 से ज्यादा सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुकदमा दर्ज होगा

नोएडा में 100 से ज्यादा सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुकदमा दर्ज होगा

Tricity Today | नोएडा में 100 से ज्यादा सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

केंद्र के नए कृषि कानून के विरोध में दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों को समर्थन देने के लिए सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने नोएडा में गांव-गांव जाकर पदयात्रा निकालने का प्रयास किया। नोएडा पुलिस ने पद यात्रा निकाल रहे 100 से ज्यादा सपा नेता और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। इनके अलावा जनपद में विभिन्न स्थानों से पुलिस ने हिरासत में लिया है। सभी को ग्रेटर नोएडा स्थित पुलिस लाइन में रखा गया है। 

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव ने बताया कि सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गांव-गांव जाकर लोगों को किसानों के प्रति समर्थन देने के लिए जागरूक करने की खातिर पद यात्रा निकाली। वीर सिंह के अनुसार डीएम चौराहे के पास कार्यकर्ता पद यात्रा निकाल रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन में रखा है। 

उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष (ग्रामीण) रेसपाल अवाना के सेक्टर-101 स्थित कार्यालय से भी सोमवार को सैकड़ों सपा कार्यकर्ता पदयात्रा निकाल रहे थे। पुलिस ने सेक्टर 101 के पास से ही अवाना समेत 50 नेताओं-कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। इसके अलावा, थाना फेस-3 क्षेत्र के परथला गोल चक्कर के पास पद यात्रा निकाल रहे अनेक सपा नेताओं को थाना फेस-3 पुलिस ने हिरासत में लिया है।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया प्रभारी ने बताया कि जनपद में धारा-144 लागू है। बिना अनुमति के कोई भी समारोह या कार्यक्रम करने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद भी सपा नेताओं ने कोविड-19 अधिनियम तथा धारा-144 का उल्लंघन करते हुए आज पदयात्रा निकाली है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए सपा नेता और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.